उत्तराखंड में रिश्तों का कत्ल, सगे छोटे भाई ने जमीन विवाद में गोली मारकर मौत के घाट उतारा

Gaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, संजय कनेरा/दुलाल चक्रवर्ती, गदरपुर, हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

उत्तराखंड के गदरपुर में जमीन विवाद ने छोटे भाई ने बड़े भाई की गोली मारकर जान ले ली। बताया जा रहा है कि घर पर नन्हें बच्चे के नामकरण संस्कार के लिए तैयारी चल रही थी।

उत्तराखंड में रिश्तों का कत्ल, सगे छोटे भाई ने जमीन विवाद में गोली मारकर मौत के घाट उतारा

उत्तराखंड के गदरपुर में गांव बकैनिया में रविवार देर रात दो सगे भाइयों के बीच लंबे समय से चल रहे भूमि विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। छोटे भाई ने बड़े भाई को लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में ले पूछताछ की है। यह भी बताया जा रहा है कि गोली छोटे भाई के बेटे ने चलाई। घर पर उसी के नन्हें बच्चे के नामकरण की तैयारी चल रही थी।

जानकारी के अनुसार, ग्राम बकैनिया निवासी 60 वर्षीय सर्वेश्वर सिंह का अपने तीन अन्य भाइयों के साथ करीब आधा एकड़ वर्ग-4 भूमि के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। रविवार देर रात यह विवाद उस समय बढ़ गया, जब बड़े भाई का पुत्र अपने चाचा के घर के बाहर बातचीत करने पहुंचा। इसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। आरोप है कि छोटे भाई के परिवार के लोगों ने मिलकर सर्वेश्वर के पुत्र को घेर लिया।

गोली छोटे भाई के बेटे ने चलाई!

सूत्रों के मुताबिक, इस बीच छोटे भाई का बेटा घर के अंदर से पिस्टल निकालकर बाहर आया और उसने अपने ताऊ सर्वेश्वर पर गोली चला दी। गोली लगने से सर्वेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि फायरिंग स्वयं सर्वेश्वर के छोटे भाई ने की है। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी संजय पाठक और चौकी प्रभारी विजय कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक स्वप्न किशोर और सीओ विभव सैनी भी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। वहीं एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि आरोपी पक्ष के लाइसेंसी रिवॉल्वर के लाइसेंस को निरस्त करने के आदेश दिए गए हैं।

सर्वेश्वर के घर खुशियां मातम में बदलीं

घर में नन्हे मेहमान के नामकरण को लेकर खुशियों का माहौल था। आंगन में सजावट की जा रही थी, रसोई में पकवान बन रहे थे और परिवार के लोगों के चेहरों पर उत्साह साफ झलक रहा था। भूमि विवाद में भाई ही सर्वेश्वर सिंह की जान ले लेगा। पलभर में खुशियां मातम में तब्दील हो गईं।

घर पर नामकरण संस्कार की चल रही थी तैयारी

सोमवार को होने वाले नामकरण संस्कार की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी थीं और परिवार इस शुभ अवसर का बेसब्री से इंतजार कर रहा था। पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों ने बताया कि सर्वेश्वर सिंह ने अपने नाती के स्वागत के लिए खिलौनों और नए कपड़ों की खरीदारी की थी। उनके परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। बड़ा बेटा शिवा सिंह खेतीबाड़ी का काम संभालता है, जबकि छोटा बेटा अंकित नोएडा की एक निजी कंपनी में कार्यरत है। बेटी नेहा की शादी किच्छा में हुई है और उसी के पुत्र के नामकरण का कार्यक्रम था। परिवार, रिश्तेदारों में खासा उत्साह था। इसी बीच जमीन को लेकर लंबे समय से चल रहा पारिवारिक विवाद अचानक उग्र हो उठा। भाई ने ही सर्वेश्वर को गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। जिस घर में कुछ घंटों देर बाद खुशियों की गूंज सुनाई देने वाली थी, वहां अचानक चीख-पुकार मच गई।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।