Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़You are Always Behind This Time You Break Coconut Uttarakhand Minister to Dehradun DM Savin bansal
हर बार पीछे रहते हो, आप ही नारियल फोड़ो.... देहरादून डीएम से ऐसा क्यों बोले उत्तराखंड के मंत्री

हर बार पीछे रहते हो, आप ही नारियल फोड़ो.... देहरादून डीएम से ऐसा क्यों बोले उत्तराखंड के मंत्री

संक्षेप:

दरअसल, मंत्री सुबोध ने लोकार्पण की औपचारिकता सौंपी तो डीएम ने नारियल फोड़कर उद्घाटन किया। यह दृश्य वहां मौजूद लोगों को भाया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Nov 16, 2025 08:49 am ISTGaurav Kala देहरादून
share Share
Follow Us on

देहरादून में स्मार्ट सिटी लिमिटेड के प्रोजेक्ट के तहत सौंदर्यीकरण कार्यों के लोकार्पण के दौरान एक रोचक घटना देखने को मिली। प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल ने इस कार्यक्रम में मौजूद डीएम सविन बंसल से मुस्कुराते हुए कहा-‘डीएम साहब, हर बार पीछे रहते हो… इस बार आप ही नारियल फोड़ें।’ मामला क्या है?

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दरअसल, मंत्री सुबोध ने लोकार्पण की औपचारिकता सौंपी तो डीएम ने नारियल फोड़कर उद्घाटन किया। यह दृश्य वहां मौजूद लोगों को भाया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मंत्री सुबोध उनियाल एवं गणेश जोशी, सांसद नरेश बंसल ने कुठालगेट और साईं मंदिर क्षेत्र में हुए सौंदर्यीकरण, स्लिप रोड और राउंडअबाउट निर्माण का लोकार्पण किया। स्मार्ट सिटी से वित्त पोषित इन कार्यों में कुठालगेट पर 135 लाख और साईं मंदिर क्षेत्र में 85 लाख की लागत से सड़कें चौड़ी होने के साथ शहर का स्वरूप निखरा है।

ये भी पढ़ें:आतंकवादियों के डॉक्टर मॉड्यूल का उत्तराखंड कनेक्शन, नेटवर्क खंगाने पहुंची NIA
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में बंजी-जंपिंग करने के दौरान टूटी रस्सी, गुरुग्राम का युवक गिरा नीचे

मंत्री सुबोध नौ विभागों से नाराज

जिला योजना की धीमी प्रगति पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने शनिवार को ऋषिपर्णा सभागार में हुई समीक्षा बैठक में कड़ा असंतोष जताया। मंत्री ने जिला योजना के तहत 40% से कम राशि व्यय करने वाले लोनिवि, गन्ना विकास, उरेडा, वन विभाग, पंचायती राज, कृषि, उद्यान, ग्रामीण लघु उद्योग और भेषज विभाग को कार्यप्रणाली सुधारने के निर्देश दिए।

मंत्री सुबोध ने निर्देश दिए कि टेंडर की प्रक्रिया में अनावश्यक देरी न हो, बजट जारी हो जाने पर विभाग स्वयं प्रगति की निगरानी करें और निर्माण कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूरा करें। बीस सूत्रीय कार्यक्रम के लक्ष्यों को भी सभी महकमों को समय पर पूरा करने को कहा गया।

इस दौरान रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ और सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर ने खनिज फाउंडेशन न्यास निधि से जुड़े कामों की जानकारी न मिलने पर नाराजगी जताई। मंत्री ने स्पष्ट कहा कि विभाग किसी भी सरकारी योजना को उस विस क्षेत्र के विधायकों के संज्ञान में अवश्य लाएं, ताकि निगरानी बेहतर हो सके और पारदर्शिता भी बनी रहे।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala
गौरव काला को नेशनल, राजनीति, अंतरराष्ट्रीय, क्राइम और वायरल समाचार लिखना पसंद हैं। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 10 साल कार्य का अनुभव। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अमर उजाला, दैनिक जागरण और ईटीवी भारत जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इन्होंने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।