उत्तराखंड के 8 जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी, तीन दिन येलो अलर्ट; हरिद्वार में शनिवार को स्कूलों की छुट्टी

लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून, उत्तराखंड
Follow us on Google News
share

बारिश के चलते नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए हरिद्वार प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है। इस दौरान शहर का अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान क्रमशः 29 डिग्री तथा 23 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

Uttarakhand weather
उत्तराखंड में अगले तीन दिन सभी जिलों में येलो अलर्ट, हरिद्वार में शनिवार को स्कूलों की छुट्टी घोषित

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के सभी जिलों में शनिवार को ज्यादातर स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान विभाग ने हरिद्वार, देहरादून, उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, बागेश्वर, ऊधम सिंह नगर और चम्पावत जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अनुमान लगाते हुए येलो अलर्ट भी जारी किया है। विभाग का कहना है कि शनिवार को राज्य के सभी जनपदों में कहीं-कहीं बादल गरजने के साथ ही आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा का तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना भी है। साथ ही विभाग ने सोमवार तक पूरे प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

उधर मौसम विभाग की तरफ से हरिद्वार जनपद में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी किए जाने के बाद जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने छात्र-छात्राओं एवं बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है और स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी। इस बारे में जिलाधिकारी के दिए आदेश के अनुसार 5 सितंबर (शनिवार) को हरिद्वार जनपद के सभी राजकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों के साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।

मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून की ओर से जारी मौसम पूर्वानुमान में 5 सितंबर को हरिद्वार में कहीं-कहीं भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के चलते नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है। इस दौरान शहर का अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान क्रमशः 29 डिग्री तथा 23 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की धारा 30(2) के तहत मिली शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों को एक दिन के लिए बंद रखने के आदेश जारी किए। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी, सभी तहसीलों एवं संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश की अवहेलना करने वाले विद्यालय अथवा संबंधित विभाग के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों को मौसम की स्थिति पर लगातार निगरानी रखने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

अगले तीन दिन उत्तराखंड के मौसम का पूर्वानुमान

5 सितंबर (शनिवार)- हरिद्वार, देहरादून, उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर एवं ऊधम सिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और अलमोढ़ा जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

6 सितंबर (रविवार)- हरिद्वार, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, चमोली, बागेश्वर और नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है।

7 सितंबर (सोमवार)- पौड़ी गढ़वाल, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़उत्तराखंड में अगले तीन दिन येलो अलर्ट, हरिद्वार में शनिवार को स्कूलों की छुट्टी