Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़Woman Murdered Body Wrapped in Plastic and Dumped on Railway Tracks Married 8 Months Ago
उत्तराखंड में विवाहिता का सड़ा-गला शव प्लास्टिक बैग में मिला, 8 माह पहले बरेली में ब्याही थी

उत्तराखंड में विवाहिता का सड़ा-गला शव प्लास्टिक बैग में मिला, 8 माह पहले बरेली में ब्याही थी

संक्षेप:

विवाहिता की क्रूरतापूर्वक हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव प्लास्टिक में बांधकर रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया गया। महिला की आठ महीने पहले बरेली में शादी हुई थी। वह कुछ दिनों के लिए मायके आई थी।

Nov 03, 2025 10:10 am ISTGaurav Kala खटीमा
share Share
Follow Us on

उत्तराखंड में विवाहिता की सनसनीखेज हत्याकांड का मामला सामने आया है। खटीमा में एक महिला की हत्या कर शव प्लास्टिक के कट्टे में बांधकर रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ियों में फेंक दिया गया। शनिवार को दुर्गंध आने पर लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई। पोस्टमार्टम के बाद शव मायके पक्ष के लोगों को सौंप दिया। महिला का विवाह करीब आठ माह पूर्व बरेली निवासी युवक से हुआ था वह अपने मायके में कुछ दिन पहले ही आई थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शनिवार रात ग्राम खेतलखंडा खाम से लगे रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में कट्टे से तेज दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कट्टा खोला तो उसमें एक महिला का शव मिला। सूचना पर सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी भी मौके पर पहुंचे और जांच के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें:अनंत सिंह को रिमांड पर लेगी पुलिस? मोकामा दुलारचंद मर्डर में कई सवाल अनसुलझे
ये भी पढ़ें:मोकामा दुलारचंद मर्डर: अब जेल से चुनाव लड़ेंगे अनंत, 14 दिन की हिरासत में गए

शव की पहचान खटीमा पकड़िया निवासी 25 वर्षीय सुनीता पत्नी आनंद तोमर के रूप में हुई। बताया गया कि सुनीता की शादी करीब आठ माह पहले शाहजहांपुर रोड, बरेली निवासी आनंद तोमर से हुई थी। कुछ समय पहले वह मायके आई थी। पोस्टमार्टम के बाद मायके पक्ष के लोगों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। चिकित्सकों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है, इसलिए बिसरा सुरक्षित रख लिया गया है।

बिना ससुराल पक्ष को सूचना दिए अंतिम संस्कार

पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के बाद मायके पक्ष के लोगों को सौंप दिया। इसके बाद उन्होंने ससुराल पक्ष के लोगों को बुलाए बगैर ही उसका अंतिम संस्कार दिया। वहीं मामले में मायके पक्ष की ओर से कोई तहरीर भी नहीं दी गई है। ऐसे में महिला की हत्या को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala
गौरव काला को नेशनल, राजनीति, अंतरराष्ट्रीय, क्राइम और वायरल समाचार लिखना पसंद हैं। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 10 साल कार्य का अनुभव। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अमर उजाला, दैनिक जागरण और ईटीवी भारत जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इन्होंने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।