यूसीसी बिल वापस लो; पीएम नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड दौरे से पहले दो मांगें तेज

Gaurav Kala देहरादून
share

PM Modi Uttarakhand Visit: पीएम मोदी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के लिए 14 अप्रैल को उत्तराखंड पहुंचने वाले हैं। इससे पहले उत्तराखंड समानता पार्टी ने यूसीसी संशोधन बिल समेत दो मांगों को तेज कर दिया है।

यूसीसी बिल वापस लो; पीएम नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड दौरे से पहले दो मांगें तेज

PM Modi Uttarakhand Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को अपने 28वें दौरे पर उत्तराखंड पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में यह 18वां दौरा होगा। वे दून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे और टिहरी में देश के पहले हजार मेगावाट वाले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज संयंत्र का लोकार्पण भी करेंगे। उनके उत्तराखंड दौरे से पहले उत्तराखंड समानता पार्टी ने अपनी मांगों को तेज कर दिया है। ऑनलाइन बैठक में पार्टी नेताओं ने यूसीसी संशोधन बिल को तत्काल वापस लेने और विधानसभा परिसीमन में क्षेत्रफल को आधार बनाने की मांग उठाई।

पीएम बनने के बाद 2015 में पहली बार ऋषिकेश पहुंचे थे मोदी

प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी 11 सितंबर 2015 को पहली बार ऋषिकेश पहुंचे थे। इसके बाद से वे उत्तराखंड से जुड़े रहे हैं। वे केदारनाथ का पांच बार दौरा कर चुके हैं। उन्होंने बदरीनाथ, मुखबा और आदि कैलास जैसे क्षेत्रों का भी भ्रमण किया है। अपने दौरों के दौरान प्रधानमंत्री ने तीर्थाटन और पर्यटन को नई पहचान दी। आपदा के समय केदारनाथ पहुंचकर सुरक्षित यात्रा का संदेश दिया। आदि कैलास दौरे के बाद वहां श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ी।

शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा देने में भी उनकी अपील का असर देखा गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उनके कार्यकाल में प्रधानमंत्री अब तक 17 बार उत्तराखंड आ चुके हैं और यह 18वां दौरा होगा। इस दौरान प्रधानमंत्री ने राज्य को कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि अब तक दो लाख करोड़ से अधिक की योजनाएं धरातल पर उतर चुकी हैं, जिससे राज्य में कनेक्टिविटी और आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में बड़ा बदलाव आया है।

प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियां परखीं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 अप्रैल को प्रस्तावित दून दौरे पर सफल आयोजन को लेकर रविवार को गढ़ी कैंट स्थित जसवंत ग्राउंड एवं मां डाट काली मंदिर तक सड़क मार्ग से स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं की तैयारियों की अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं उच्च गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित की जाएं, ताकि कार्यक्रम में आने वाले आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।