चंद्रयान और मंगलयान में जाएंगे राहुल गांधी...; हिमंत बिस्वा सरमा ऐसा क्यों बोले

लाइव हिन्दुस्तान
share

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर चुटकी ली। कहा कि जब वे चंद्रयान और मंगलयान में जाएंगे तो उनसे पूछना कि कोई चमत्कार किया है।

सागर जोशी, हरिद्वार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा हरिद्वार दौरे पर हैं। उन्होंने दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर चल रहे विपक्ष के आंदोलन पर निशाना साधते हुए इसे तमाशा बताया। राहुल गांधी को लेकर चुटकी भी ली। कहा कि अगर वे चंद्रयान और मंगलयान में जाएंगे तो पूछना कोई चमत्कार किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 140 करोड़ देशवासियों में से बड़ी संख्या में लोग खड़े हैं। आंदोलन में शामिल लोगों से 100 गुना ज्यादा जनता प्रधानमंत्री के साथ है। सरकार विपक्ष के आरोपों से डरने वाली नहीं है और न ही ब्लैकमेल करने की कोशिशें सफल होंगी।

शनिवार को हरिद्वार पहुंचे असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रसिद्ध नारायणी शिला मंदिर में पूजा-अर्चना कर अपने परिवार और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी तंज कसा।

राहुल गांधी पर तंज

राहुल गांधी के राष्ट्रपति और सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से मिलने जाने संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति देश के राष्ट्रपति हैं और उनसे कोई भी मिल सकता है। इसी तरह सुप्रीम कोर्ट में भी हर दिन हजारों लोग जाते हैं। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि जब राहुल गांधी चंद्रयान और मंगलयान में जाएंगे, तब उनसे पूछना कि उन्होंने कोई चमत्कार किया है।

सीजेपी पर भी बोले सरमा

हिमंत बिस्वा सरमा ने कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं, उनके बारे में बात नहीं करनी चाहिए। आज उन लोगों की बात होनी चाहिए जो खुद को युवा शक्ति कहते हैं। उन्होंने कहा कि खुद को कॉकरोच बताने वालों के बारे में चर्चा करने का कोई फायदा नहीं है। दिल्ली में चल रहे आंदोलन को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि 140 करोड़ लोगों में से बहुत कम लोग ही आंदोलन में शामिल होने दिल्ली पहुंचे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष सरकार को ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन वह इसमें कामयाब नहीं होगा। उन्होंने भाजपा की असम और पश्चिम बंगाल में उपचुनावों में जीत का भी जिक्र किया और कहा कि विपक्ष की घेराबंदी से सरकार डरने वाली नहीं है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि वह पिछले 12 वर्षों से नारायणी शिला मंदिर में पूजा-अर्चना करने आ रहे हैं। यहां आकर उन्हें असीम शांति की अनुभूति होती है। इस बार भी उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार और प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़चंद्रयान और मंगलयान में जाएंगे राहुल गांधी...; हिमंत बिस्वा सरमा ऐसा क्यों बोले