कौन मारेगा मैदान? आंकड़ों में मजबूत कांग्रेस या बड़े बैनर की भाजपा, निकाय चुनाव में गरमाया सियासी पारा
- इस बार निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी ने निर्दलीय चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें तिवारी कांग्रेस का साथ मिला। इसी बीच उत्तराखंड का अलग राज्य का दर्जा मिल गया।

नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा-कांग्रेस से प्रत्याशियों की घोषणा होने के साथ एक बार फिर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। इस बार मुकाबला आंकड़ों में मजबूत कांग्रेस और बड़ा संगठन कहे जाने वाली भाजपा के बीच है। कौन किस पर भारी पड़ेगा इसका फैसला 23 दिसम्बर को ही हो पाएगा।
अल्मोड़ा की नगर पालिका का इतिहास अंग्रेजों के जमाने से रहा है। 1864 में बनी अल्मोड़ा नगर पालिका के पहले मुखिया रेवरंड ओकले बने थे। इसके बाद तमाम चुनाव हुए। लेकिन भाजपा नगर की सत्ता पर काबिज नहीं हो पाई। 1997 में कांग्रेस में पड़ी फूट के दौरान भाजपा के पास सत्ता पर काबिज होने का मौका था।
इस बार निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी ने निर्दलीय चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें तिवारी कांग्रेस का साथ मिला। इसी बीच उत्तराखंड का अलग राज्य का दर्जा मिल गया। इसके बाद से हुए हर चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को पटखनी दी। विजय जोशी, शोभा जोशी से लेकर लगातार दो बार प्रकाश चंद्र जोशी पालिकाध्यक्ष बने।
हालांकि इस दौरान 2008 में शोभा जोशी निर्दलीय जीती थीं। बाद में वह कांग्रेस में शामिल हो गईं थीं। अब एक बार फिर से चुनावी मैदान तैयार है। कांग्रेस के पास आंकड़ों की मजबूती है तो भाजपा के पास बड़े संगठन का बैनर है। अब देखना यह है कि इस बार मैदान कौन मारता है।
40 वार्डों के चुनाव बढ़ाएंगे दिक्कत पिछले चुनाव तक नगर में 13 वार्ड थे। इस बार नगर निगम में 40 वार्डों में भी चुनाव होने हैं। भाजपा-कांग्रेस के अधिकांश कार्यकर्ता वार्ड चुनाव में व्यस्त रहेंगे। उनके साथ कुछ समर्थक भी रहेंगे। ऐसे में मेयर पद के प्रत्याशी के लिए प्रचार की भीड़ जुटाना आसान नहीं होगा। प्रत्याशी को अपने दम पर नगर की जनता के साथ संपर्क साधना होगा।
नगर के समीकरण वही, बस नाम बदला
अल्मोड़ा नगर निगम में महज वार्डों की संख्या बढ़ी है। शेष समीकरण भी वही हैं। पिछली बार की अपेक्षा मतदाताओं की संख्या में भी महज दो हजार का अंतर है। कुछ हिस्से कांग्रेस के तो कुछ भाजपा के लिए मजबूत माने जाते हैं। शेष अन्य में पार्टी और स्वयं की छवि के मुताबिक ही मतदान की संभावना है। कुल मिलाकर इस बार भी नगर का चुनाव पुराने समीकरण में ही लड़े जाएंगे।
राज्य गठन के बाद अल्मोड़ा नगर की स्थिति
वर्ष नाम पार्टी
1997-02 प्रकाश चंद्र जोशी निर्दलीय, कांग्रेस
2003-07 विजय जोशी कांग्रेस
2008-13 शोभा जोशी निर्दलीय, कांग्रेस
2013-18 प्रकाश चंद्र जोशी कांग्रेस
2018-23 प्रकाश चंद्र जोशी कांग्रेस
बगावती रुख बढ़ाएगा भाजपा की मुश्किलें
पिथौरागढ़। भाजपा से टिकट मिलने के बाद कल्पना के सामने अब भी कई चुनौतियां हैं। टिकट को लेकर कई महिलाएं पहले ही बगावती रुख अपना चुकी हैं। वह कह चुकी हैं कि अगर उन्हें पार्टी से टिकट नहीं मिला तो वह निर्दलीय उतरेंगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।