कौन हैं उत्तराखंड के संजय, जिन पर कांग्रेस में छिड़ी 'महाभारत'; भाजपा ने लिए चटकारे

Gaurav Kala देहरादून
share

उत्तराखंड के संजय नेगी को लेकर कांग्रेस पार्टी में ‘महाभारत’ छिड़ गई है। पार्टी नेता खुलकर एक-दूसरे का विरोध कर रहे हैं। पार्टी में छिड़ी इस रार पर भाजपा ने चटकारे लिए हैं।

कौन हैं उत्तराखंड के संजय, जिन पर कांग्रेस में छिड़ी 'महाभारत'; भाजपा ने लिए चटकारे

उत्तराखंड के रामनगर के संजय नेगी को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस में हरीश रावत की 15 दिनों की छुट्टी से शुरू हुआ विवाद अब पार्टी के भीतर एक खुले युद्ध में तब्दील होता दिख रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की नाराजगी और उनके समर्थन में आए बयानों पर अब पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने बेहद आक्रामक रुख अख्तियार किया है। हरक ने न केवल रावत के करीबियों को आईना दिखाया, बल्कि पार्टी के भीतर पनप रहे व्यक्तिवाद पर भी कड़ा प्रहार किया है।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल के उस बयान पर, जिसमें उन्होंने कहा था कि रावत के बिना कांग्रेस की कल्पना नहीं की जा सकती, हरक सिंह रावत ने तीखा पलटवार किया है। हरक ने कहा किसी को भी यह गलतफहमी या घमंड नहीं होना चाहिए कि उसके बिना पार्टी जीत नहीं सकती। किसी एक व्यक्ति के रहने या न रहने से पार्टी खत्म नहीं होती।

हरक सिंह आक्रामक

अगर मुझे यह वहम हो जाए कि हरक सिंह नहीं होगा तो कांग्रेस की सरकार नहीं आएगी, तो यह मेरी भूल है। हरक ने आगे चुटकी लेते हुए कहा कि हरीश रावत को राजनीति में सब कुछ मिला है। वे ब्लॉक प्रमुख, विधायक, सांसद, केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री रहे। अब उनके पास केवल प्रधानमंत्री का पद ही बचा है, ऐसे में उनकी नाराजगी के मायने समझ से परे हैं।

संजय सिंह कौन हैं और क्या बवाल

संजय सिंह रामनगर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख हैं। बीते दिनों जब 6 नेताओं ने कांग्रेस में एंट्री ली तब संजय नेगी को भी शामिल करने की अटकलें थी, लेकिन कुछ नेताओं की नाराजगी के कारण यह मुमकिन नहीं हो पाया। अब संजय नेगी को पार्टी में शामिल न किए जाने के मुद्दे पर हरक सिंह ने कहा कि दिल्ली में हुई बैठक में किसी भी प्रदेश स्तरीय नेता ने संजय के नाम का विरोध नहीं किया था।

मामले में संजय नेगी का कहना है कि मेरे कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय हाईकमान को लेना है। मेरी पत्नी रामनगर से ब्लॉक प्रमुख हैं, निश्चित रूप से मेरे कांग्रेस में आने से रामनगर की सीट कांग्रेस को मिलेगी। मैं यहां से जीत कर दिखाऊंगा, मेरे पास रास्ते और भी हैं।

संजय नेगी की कांग्रेस में वापसी पर महाभारत

हरक के अनुसार, प्रभारी कुमारी शैलजा ने सिर्फ इतना कहा था कि कुछ नामों पर विचार के बाद उन्हें दूसरे लॉट में शामिल किया जाएगा। इसी बीच पूर्व सांसद महेंद्र पाल ने संजय नेगी की वापसी का पुरजोर विरोध कर मामले को और पेचीदा बना दिया है, जिससे साफ है कि कांग्रेस की अंदरूनी सियासत का कांटा अभी फंसा हुआ है। इस पूरे प्रकरण में एक तरफ हरीश रावत के हनुमान कहे जाने वाले गोविंद सिंह कुंजवाल और वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप इसे परिवार के मुखिया की पीड़ा बताकर दिल्ली दरबार से हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं, वहीं हरक सिंह के तेवरों ने साफ कर दिया है कि पार्टी के भीतर एक बड़ा धड़ा अब रावत केंद्रित राजनीति को स्वीकार करने के मूड में नहीं है।

भाजपा बोली- कांग्रेस में सूत न कपास, जुलाहों में लट्ठम -लट्ठा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि 2027 में जीत के सपने देख रही कांग्रेस की स्थिति सूत न कपास, जुलाहों में लट्ठम - लट्ठा वाली हो गई है। कांग्रेस में चल रही आपसी जंग पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भट्ट ने कहा कि उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के अल्पकालीन राजनैतिक संन्यास की घोषणा पर सहानुभूति है। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम ने जब पेड़ ही बबूल के बोए हैं तो आम कहां से पैदा हो सकते हैं। भट्ट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में युद्ध के से हालात नजर आ रहे हैं और उसे प्रदेश की जनता भी देख समझ रही है। उन्होंने कहा कि यह निश्चित है कि जितने लोगों ने कांग्रेस ज्वाइन की उससे कई गुना लोग अब पार्टी को छोड़ने वाले हैं। क्योंकि सिद्धांतहीन, विचारहीन और नेतृत्विहीन पार्टियों में ऐसा होना लाजिमी है।

कांग्रेस में कितने क्या कहा

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल का कहना है कि मैंने कुछ भी गलत नहीं कहा, मैं अपने बयान पर कायम हूं। पार्टी का एक वरिष्ठ नेता (हरीश रावत) अगर किसी निर्विवादित व्यक्ति को पार्टी हित में जोड़ना चाह रहा है, तो किसी भी सूरत में विरोध नहीं होना चाहिए था। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा यह कोई मुद्दा ही नहीं है, मैंने पहले भी कहा है- रावत जी की जो बात कही है, वह पार्टी फोरम पर विचारणीय है। नाराजगी जैसी कोई बात नहीं है। इस मुद्दे का हम मिलकर शीघ्र समाधान निकाल लेंगे। इसमें नाराजगी वाली कोई बात नहीं है।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।