Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़western disturbance will arrive some districts will receive rain for two days says uttarakhand weather dept
पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक; उत्तराखंड के इन जिलों में 2 दिन होगी बारिश

पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक; उत्तराखंड के इन जिलों में 2 दिन होगी बारिश

संक्षेप:

मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी हिमालय पर एक पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देने वाला है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने की चेतावनी दी है। पढ़ें ताजा वेदर अपडेट…

Oct 20, 2025 02:17 pm ISTKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
share Share
Follow Us on

मौसम विभाग ने जल्द ही पश्चिमी हिमालय पर एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के दस्तक देने की संभावना जताई है। IMD की मानें तो 21 अक्टूबर से एक पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय पर दस्तक देगा। इसकी वजह से उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ जिलों में मौसम खराब होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कुछ जिलों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने की चेतावनी दी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान उत्तराखंड के किसी हिस्से में बारिश का अनुमान नहीं है। मौसम विभाग ने 21 अक्टूबर को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। खासकर ऊंचाई वाले इलाकों में उक्त पश्चिमी विक्षोभ का असर नजर आएगा। उत्तराखंड के बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने 22 अक्टूबर को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में अलग-अलग स्थानों पर गरज चमक के साथ बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना जताई है। ऊंची चोटियों पर बर्फ भी पड़ सकती है। उत्तराखंड के बाकी जिलों और मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश में 21 अक्टूबर ऊंचाई वाले कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 22 और 23 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना जताई है। खासतौर पर चंबा, कांगड़ा, सोलन और सिरमौर जिलों में 21 अक्टूबर को मौसम ज्यादा खराब रहेगा। इस दिन इन जिलों में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh
पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों से केबी उपनाम से पहचान रखने वाले कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह लोकमत, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। मूलरूप से यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लॉ और साइंस से ग्रेजुएट केबी ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमफिल किया है। वह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।