Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़Western Disturbance Weather Updates 4 Dec rain snowfall alert IMD warns uttarakhand latest mausam samachar
Weather 4 Dec: पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने लगा असर, इस राज्य में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

Weather 4 Dec: पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने लगा असर, इस राज्य में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

संक्षेप:

Western Disturbance: दिसंबर के पहले पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तराखंड में दिखने लगा है। मौसम विभाग ने 5 दिसंबर से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की भविष्यवाणी की है। हिमालयी इलाकों में बर्फबारी से ठिठुरन बढ़ेगी।

Dec 04, 2025 12:25 pm ISTGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
share Share
Follow Us on

उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार पांच दिसंबर से राज्य के पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। वहीं चार दिसंबर को कई ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पाला पड़ने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा दर्ज हो सकती है, जबकि 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी की पूरी संभावना है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सी.एस. तोमर ने बताया कि राज्य में दो दिन से तापमान में निरंतर गिरावट देखी जा रही है और अगले एक–दो दिनों में यह गिरावट एक से दो डिग्री और दर्ज की जा सकती है। इससे रातें और ज्यादा सर्द होंगी, साथ ही पहाड़ों में पाले की वजह से फिसलन और परिवहन पर असर पड़ने की आशंका है। निचले इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, लेकिन सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें:दिल्ली कंपकंपी वाली ठंड शुरू, मौसम विभाग ने जारी किया शीतलहर का अलर्ट
ये भी पढ़ें:बिहार में गिर रहा तापमान और बढ़ रही ठंड, दो दिनों तक इन जिलों में छाएगा कोहरा

दिसंबर का पहला पश्चिमी विक्षोभ

विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से यह बदलाव देखने को मिल रहा है। कई उच्च हिमालयी क्षेत्रों जैसे माणा, बदरीनाथ, नेलांग, धारचूला और मुनस्यारी के ऊपरी इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी का अनुमान लगाया गया है। इससे पर्यटन गतिविधियों में बढ़ोतरी तो हो सकती है, लेकिन स्थानीय प्रशासन को सड़कों पर बर्फ जमने और हाइवे के बाधित होने जैसी स्थितियों से निपटने के लिए तैयार रहना होगा।

इधर, ठंड बढ़ने के साथ स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि ठंड के तीव्र दौर में अनावश्यक यात्रा से बचें और अगर पहाड़ी इलाकों की ओर निकल रहे हों तो गर्म कपड़े, आवश्यक दवाएं और वाहन में स्लिप-रोधी चेन जैसी सुविधाएं साथ रखें।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala
गौरव काला को नेशनल, राजनीति, अंतरराष्ट्रीय, क्राइम और वायरल समाचार लिखना पसंद हैं। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 10 साल कार्य का अनुभव। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अमर उजाला, दैनिक जागरण और ईटीवी भारत जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इन्होंने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।