Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़Western Disturbance active Three Days Heavy Rain snowfall Strong Gusty Winds Yellow Alert Uttarakhand Weather Updates
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तराखंड में 3 दिन भारी बारिश और बर्फबारी, तूफानी हवाओं का येलो अलर्ट

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तराखंड में 3 दिन भारी बारिश और बर्फबारी, तूफानी हवाओं का येलो अलर्ट

संक्षेप:

उत्तराखंड में 22 से 24 जनवरी तक बर्फबारी और तूफानी हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 23 जनवरी को मौसम का मिजाज सबसे ज्यादा तल्ख रहने की संभावना है। 

Jan 21, 2026 08:16 am ISTGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
share Share
Follow Us on

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का सूखा खत्म होने की उम्मीद जगी है। मौसम विभाग ने 22 से 24 जनवरी तक प्रदेश भर में बारिश, बर्फबारी और तूफानी हवाओं का स्पेशल अलर्ट जारी किया है। एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से आ रही नमी के चलते 23 जनवरी को प्रदेश में मौसम का मिजाज सबसे ज्यादा तल्ख रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने पांच पहाड़ी जिलों में भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से मंगलवार को विशेष प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई। मौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बताया कि 22 जनवरी की रात से मौसम बदलेगा। असर 24 जनवरी की दोपहर तक रहेगा। सबसे ज्यादा असर 23 जनवरी को रहेगा। येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में कोरी ठंड के बीच बारिश की नई तारीख, मौसम विभाग की एक और भविष्यवाणी
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड की सांसद निधि यूपी में बांट रहे, दरियादिली में यह बीजेपी MP सबसे आगे

इन जिलों के लिए अलर्ट

उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। 2300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले अन्य इलाकों में भी मध्यम बर्फबारी होगी।हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जैसे मैदानी जिलों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। 23 और 24 को प्रदेश में ओलावृष्टि के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड मौसम

सलाह: सड़कें हो सकती हैं बंद, पर्यटक रहें सावधान

मौसम विभाग ने भारी बर्फबारी के मद्देनजर प्रशासन और जनता के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। बर्फबारी से सड़कें बंद हो सकती हैं। बर्फबारी वाले इलाकों में बिजली की लाइनें और पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो सकती हैं। लोगों को पावर बैकअप और जरूरी दवाइयां रखने की सलाह दी गई है। पहाड़ों की यात्रा कर रहे लोगों और पर्यटकों को सलाह दी गई है कि वे मौसम खराब होने पर सुरक्षित स्थानों पर रुकें और पेड़ों के नीचे शरण न लें।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala
गौरव काला को नेशनल, राजनीति, अंतरराष्ट्रीय, क्राइम और वायरल समाचार लिखना पसंद हैं। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 10 साल कार्य का अनुभव। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अमर उजाला, दैनिक जागरण और ईटीवी भारत जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इन्होंने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।