Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़Weather Report 8 Dec IMD prediction rain alert Cold Waves snowfall Dehradun Haridwar uttarakhand Mausam updates
उत्तराखंड में आज भयंकर ठंड, बारिश और बर्फबारी के आसार; तापमान माइनस 12 डिग्री

उत्तराखंड में आज भयंकर ठंड, बारिश और बर्फबारी के आसार; तापमान माइनस 12 डिग्री

संक्षेप:

Weather Report 8 Dec: मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की आशंका जताई है। मैदानी इलाकों में सुबह-शाम शीतलहर। हिमालयी इलाकों में पारा -12 डिग्री तक।

Dec 08, 2025 09:34 am ISTGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
share Share
Follow Us on

Uttarakhand Weather Report 8 Dec: हिमालयी राज्य उत्तराखंड में आज भयंकर ठंड पड़ने वाली है। मौसम विभाग ने मैदानी इलाकों देहरादून, हरिद्वार और हल्द्वानी में सुबह-शाम पारा गिरने और शीतलहर की आशंका जताई है। दिन में हल्की धूप पड़ेगी, लेकिन पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी से ठंड का इजाफा हो सकता है। उच्च हिमालयी इलाकों में पारा माइनस 12 डिग्री तक पहुंच गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पर्वतीय इलाकों में बदरीनाथ में न्यूनतम तापमान लगभग 0°C जबकि केदारनाथ में –12°C तक गिरने का अनुमान है। 3200 मीटर एवं उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। मौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बताया कि राज्य के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

बारिश के आसार

मौसम विभाग ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी जारी रह सकती है। प्रदेश में सोमवार को तीन जिलों उत्तरकाशी, चमोली एवं पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। मैदानी इलाकों में ठंडी हवाओं के साथ पाला पड़ सकता है, जिससे सुबह‑सुबह सड़कें फिसलन भरी होंगी। धुंध और प्रदूषण के कारण शहरों में वायु गुणवत्ता खराब रहने की संभावना है।

सावधानियां

पर्वतीय इलाकों में यात्रा करने वाले श्रद्धालु और पर्यटकों को मौसम अपडेट लगातार देखने और गर्म कपड़े, थर्मल, दस्ताने, टोपी आदि साथ रखने की सलाह दी गई है। मैदानी इलाकों में वाहन चालकों को पाले और धुंध के कारण सतर्क रहने का निर्देश है। उत्तराखंड में अगले 2–3 दिनों तक मौसम ठंडा रहेगा।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala
गौरव काला को नेशनल, राजनीति, अंतरराष्ट्रीय, क्राइम और वायरल समाचार लिखना पसंद हैं। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 10 साल कार्य का अनुभव। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अमर उजाला, दैनिक जागरण और ईटीवी भारत जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इन्होंने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।