Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़weather in diwali snowfall imd prediction next seven days uttarakhand mausam samachar
दिवाली पर उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अगले सात दिन का अपडेट

दिवाली पर उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अगले सात दिन का अपडेट

संक्षेप:

Weather in Diwali: दिवाली पर उत्तराखंड में मौसम कैसा रहने वाला है। मौसम विभाग ने अगले सात दिन का अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग का अनुमान प्रदेशवासियों के लिए राहत देने वाला है।

Oct 19, 2025 09:14 am ISTGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
share Share
Follow Us on

उत्तराखंड में दीपावली पर मौसम सुहावना और शुष्क रहने की संभावना है। मौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर के अनुसार, अगले सात दिनों तक प्रदेश में किसी तरह की बारिश की चेतावनी नहीं है। फिलहाल राज्य के ज्यादातर हिस्सों में धूप खिली हुई है और दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक दर्ज किया जा रहा है। दीपावली तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने के आसार हैं ।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार को दून घाटी में अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों ही तापमान सामान्य से क्रमशः तीन और दो डिग्री अधिक रहे। सुबह-शाम हल्की सर्दी के साथ दिन में गर्माहट महसूस की गई। वहीं नमी का स्तर लगभग 64 प्रतिशत तक बना रहा, जिससे मौसम सुहावना महसूस हुआ।

ये भी पढ़ें:बर्फ गिरेगी या खिली रहेगी धूप, दीवाली पर कैसा रहेगा हिमाचल प्रदेश का मौसम
ये भी पढ़ें:बदल गया झारखंड का मौसम, तेजी से गिरा तापमान; 18 डिग्री पहुंचा
ये भी पढ़ें:11 KM लंबी सड़क के लिए SC जाएगी सरकार, क्या विवाद जो दो साल से अटका काम

अगले एक हफ्ते के पूर्वानुमान में दून में हर दिन धुंधली धूप देखने को मिलेगी। हवा की रफ्तार औसतन 6 मील प्रति घंटे की रहेगी और तापमान में एक से दो डिग्री का मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। किसी भी दिन बारिश की संभावना फिलहाल नहीं है ।

प्रदेश के पहाड़ी इलाकों जैसे मसूरी, नैनीताल और पिथौरागढ़ में रात के समय हल्की ठंडक में और बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है। वहीं मैदानों में सुबह-शाम हल्की धुंध के बावजूद दिन के समय साफ मौसम रहेगा। मौसम विभाग ने किसानों और यात्रियों के लिए राहतभरा संदेश देते हुए कहा कि दीपावली तक मौसम सामान्य रहेगा और किसी अलर्ट की जरूरत नहीं है।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala
गौरव काला को नेशनल, राजनीति, अंतरराष्ट्रीय, क्राइम और वायरल समाचार लिखना पसंद हैं। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 10 साल कार्य का अनुभव। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अमर उजाला, दैनिक जागरण और ईटीवी भारत जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इन्होंने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।