गर्मी के बीच मौसम हुआ सुहावना, उत्तराखंड के इन इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि, दो दिन और अलर्ट
Weather Change in Uttarakhand: गर्मी के बीच उत्तर भारतीय राज्यों में मौसम ने करवट बदली है। उत्तराखंड में भी रविवार सुबह कई इलाकों में बारिश हो रही है। कई स्थानों पर ओलावृष्टि और तेज हवाओं का अलर्ट है।

Weather Change in Uttarakhand: उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मार्च के महीने में समय से पहले पड़ रही गर्मी के बीच रविवार सुबह कई जिलों में अचानक मौसम बदल गया। प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छा गए और हल्की बारिश शुरू हो गई। राजधानी देहरादून सहित नैनीताल और उधमसिंह नगर जिलों में रविवार सुबह से ही बूंदाबांदी और हल्की बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ही कई स्थानों पर तेज हवाएं भी चल रही हैं, जिससे मौसम में ठंडक महसूस की जा रही है। मौसम विभाग ने पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कुछ स्थानों पर ओले गिरने की भी संभावना है।
पिछले कुछ दिनों से उत्तराखंड में तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा था और दिन में तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा था। हालांकि रविवार सुबह अचानक मौसम बदलने से लोगों को राहत मिली। कई इलाकों में आसमान में घने बादल छाए रहे और हल्की फुहारें पड़ने लगीं। देहरादून के कुछ क्षेत्रों में सुबह के समय बूंदाबांदी हुई, जबकि कुमाऊं क्षेत्र के नैनीताल और तराई के उधमसिंह नगर जिले में भी बारिश दर्ज की गई।
17 मार्च तक तेज हवाएं और बारिश का दौर
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मौसम का यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण हुआ है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 15 से 17 मार्च तक उत्तराखंड के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार कुछ स्थानों पर हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
नैनीताल में ओलावृष्टि
सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास रविवार सुबह के समय नैनीताल में जमकर ओलावृष्टि हुई, जिसके चलते ठंड में भी इजाफा हो गया। सरोवर नगरी में रात से आसमान में घने बादल छाए हुए थे और बिजली की तेज गर्जनाओ एवं हवाओं के साथ आज सुबह जमकर ओलावृष्टि हुई। जिससे जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान सटीक साबित हुआ।ओलावृष्टि से ऊंचे पहाड़ों में सफेद बर्फ की चादर नजर आ रही है।
ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी
मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ी जिलों में बादल छाए रहने के साथ कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में हल्की बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम में आए इस बदलाव से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, वहीं किसानों के लिए भी यह बारिश फायदेमंद मानी जा रही है।
हालांकि विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की भी सलाह दी है। तेज हवाओं और आकाशीय बिजली की संभावना को देखते हुए खुले स्थानों में सतर्क रहने की अपील की गई है। पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भूस्खलन संभावित इलाकों में भी सतर्क रहने को कहा गया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले दो से तीन दिनों तक प्रदेश में बादलों का असर बना रह सकता है। 15 से 17 मार्च के बीच राज्य के कई जिलों में हल्की बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है, जिसके बाद मौसम धीरे-धीरे साफ हो सकता है।
लेखक के बारे में
Gaurav Kalaगौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य
संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।
सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।
डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


