Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़We are with you brother, don be afraid...; Rahul Gandhi came out in support of Deepak
हम तुम्हारे साथ हैं भाई, डरो मत...; दीपक के समर्थन में उतरे राहुल गांधी, बोले- तुम हीरो हो

हम तुम्हारे साथ हैं भाई, डरो मत...; दीपक के समर्थन में उतरे राहुल गांधी, बोले- तुम हीरो हो

संक्षेप:

इस पर लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दीपक कुमार का समर्थन किया है। उन्होंने दीपक को 'हीरो' बताते हुए एक्स अकाउंट पर लिखा- हम तुम्हारे साथ हैं भाई। डरो मत। हमें और दीपकों की ज़रूरत है।

Feb 01, 2026 09:14 pm ISTRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
share Share
Follow Us on

उत्तराखंड में मुस्लिम दुकानदार के साथ कथित बदसलूकी पर विरोध जताने वाले दीपक कुमार नामक युवक को जान से मारने की धमकियां मिलने की बात सामने आई है। इस पर लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दीपक कुमार का समर्थन किया है। उन्होंने दीपक को 'हीरो' बताते हुए एक्स अकाउंट पर लिखा- "हम तुम्हारे साथ हैं भाई। डरो मत। हमें और दीपकों की ज़रूरत है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मुस्लिम शख्स से बदसलूकी का किया था विरोध

दरअसल उत्तराखंड के कोटद्वार में एक मुस्लिम शख्स की दुकान के नाम को लेकर विवाद चल रहा है। दुकान का नाम 'बाबा स्कूल ड्रेस' है। दुकान मुस्लिम समुदाय की है, जिसे मुस्लिम पिता-पुत्र द्वारा करीब 30 सालों से चलाया जा रहा है। हिंदू समाज के कुछ लोगों को नाम को लेकर आपत्ति है, जिस कारण उन लोगों ने दुकान का नाम बदलने को कहा।

मामला बढ़ा तो हिंदू समुदाय के दो लड़कों दीपक और विजय ने इसका विरोध किया और दुकान पर आए लोगों को भगा दिया। अब सामने आ रहा है कि दीपक कुमार को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। इसके ही समर्थन में राहुल गांधी भी उतरे हैं।

ये भी पढ़ें:‘ब्राह्मणों को आबादी के अनुसार आरक्षण मिले’- रिटायर्ड IAS नियाज खान की दलील
ये भी पढ़ें:ये भारत का सबसे खराब बजट..., 5 मुद्दों का अभाव; क्या बोली झारखंड की JMM सरकार

राहुल बोले- दीपक भारत के हीरो हैं

उन्होंने अपने एक्स अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा- "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो हैं। दीपक संविधान और इंसानियत के लिए लड़ रहे हैं - उस संविधान के लिए जिसे BJP और संघ परिवार रोज़ रौंदने की साज़िश कर रहे हैं। वे नफ़रत के बाज़ार में मोहब्बत की दुकान का जीवित प्रतीक हैं और यही बात सत्ता को सबसे ज़्यादा चुभती है।"

संघ और उत्तराखंड सरकार पर साधा निशाना

राहुल गांधी ने भाजपा के साथ-साथ संघ पर भी निशाना साधा। उन्होंने लिखा- "संघ परिवार जानबूझकर देश में आर्थिक और सामाजिक ज़हर घोल रहा है, ताकि भारत बँटा रहे और कुछ लोग डर के सहारे राज करते रहें।" इसके साथ उत्तराखंड की भाजपा सरकार को भी कटघरे में लेते हुए लिखा- “राज्य की भाजपा सरकार खुलेआम उन असामाजिक ताक़तों का साथ दे रही है जो आम नागरिकों को डराने और परेशान करने में लगी हैं।”

राहुल- हम तुम्हारे साथ हैं भाई

उन्होंने आगे लिखा- नफ़रत, डर और अराजकता के माहौल में कोई भी देश आगे नहीं बढ़ सकता। शांति के बिना विकास सिर्फ़ एक जुमला है। हमें और दीपकों की ज़रूरत है - जो झुकें नहीं, जो डरें नहीं, और जो पूरी ताक़त से संविधान के साथ खड़े रहें। हम तुम्हारे साथ हैं भाई। डरो मत। तुम बब्बर शेर हो।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta
IIMC दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद लाइव हिन्दुस्तान में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। खबरों की दुनिया के अलावा साहित्य पढ़ना, फिल्में देखना और गाने सुनना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।