ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरयमुना में बहकर युवक की मौत

यमुना में बहकर युवक की मौत

कालसी। रविवार की सुबह करीब सात बजे हरिपुर में यमुना नदी में नहाने गया युवक अचानक पैर फिसलने से यमुना नदी के तेज बहाव में बह गया। जिसके बाद वह लापता...

यमुना में बहकर युवक की मौत
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरSun, 19 Sep 2021 07:40 PM
ऐप पर पढ़ें

कालसी। रविवार की सुबह करीब सात बजे हरिपुर में यमुना नदी में नहाने गया युवक अचानक पैर फिसलने से नदी के तेज बहाव में बह गया। जिसके बाद वह लापता हो गया। स्थानीय युवकों व साथियों ने उसकी तलाश की लेकिन युवक का पता नहीं चला। कालसी पुलिस,स्थानीय गोताखोरों ने युवक की तलाशी के लिए अभियान चलाया। जिसमें करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव बरामद हुआ। जिसकी शिनाख्त रोहित कुमार (21) पुत्र संजय कुमार निवासी यमुना कॉलोनी हरिपुर कालसी के रूप में हुई। एसआई नीरज कठैत ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें