युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

Oct 20, 2024 07:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, विकासनगर
share

विकासनगर में एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक का पोस्टमार्टम सोमवार को...

युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

विकासनगर। विकासगर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। एसएसआई कोतवाली संजीत कुमार ने बताया कि रविवार को सूचना मिली कि राजीक अली उर्फ राजा पुत्र मोहम्मद अली खां निवासी वार्ड नंबर -11 दून वैली पब्लिक स्कूल अंबाडी विकासनगर ने विषैला पदार्थ नुआन का सेवन कर लिया। परिजन तत्काल उपचार के लिए उसे लेहमन अस्पताल विकासनगर ले गए। यहां पर चिकित्सकों ने राजीक को मृत घोषित कर दिया। एसएसआई ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। परिजनों से बात कर जानकारी जुटाई जाएगी। सोमवार को मृतक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।