Yamuna and Tons River Water Level Drops Local Residents Relieved Amid Ongoing Caution यमुना-टौंस का जलस्तर घटा, खतरा बरकरार, Vikasnagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsVikasnagar NewsYamuna and Tons River Water Level Drops Local Residents Relieved Amid Ongoing Caution

यमुना-टौंस का जलस्तर घटा, खतरा बरकरार

यमुना और टौंस नदी के जल स्तर में गिरावट आई है, जिससे तटवर्ती क्षेत्रों के लोगों ने राहत की सांस ली है। त्यूणी के गुतियाखाटल और पछुवादून के ढकरानी गांव के लोग खुश हैं, लेकिन प्रशासन का कहना है कि खतरा...

Newswrap हिन्दुस्तान, विकासनगरMon, 18 Aug 2025 07:28 PM
share Share
Follow Us on
यमुना-टौंस का जलस्तर घटा, खतरा बरकरार

यमुना और टौंस नदी के जल स्तर में गिरावट आने से तटवर्ती क्षेत्रों में बसे लोगों ने राहत की सांस ली है। त्यूणी के गुतियाखाटल, पछुवादून के ढकरानी गांव की निचली बस्ती में बसे लोग जलस्तर घटने से खुश नजर आए। वहीं प्रशासन का कहना है कि खतरा अभी टला नहीं है। रविवार को भारी बारिश के बाद यमुना और टौंस का जलस्तर एकाएक बढ़ गया। जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया था। त्यूणी में टौंस का जलस्तर बढ़ने से गुतियाखाटल बाजार के व्यापारियों और लोगों की चिंता बढ़ गई थी। टौंस की सहायक नदियों में भी लगातार जलस्तर बढ़ा हुआ था।

सोमवार को टौंस चेतावनी निशान से दस मीटर नीचे बही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।