ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरपछुवादून से जौनसार बावर तक हर्षोल्लास से मना विश्व पर्यावरण दिवस

पछुवादून से जौनसार बावर तक हर्षोल्लास से मना विश्व पर्यावरण दिवस

पछुवादून से जौनसार बावर क्षेत्र तक विश्व पर्यावरण दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। विभिन्न संगठनों ने पौधा रोपण के साथ जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक...

पछुवादून से जौनसार बावर क्षेत्र तक विश्व पर्यावरण दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। विभिन्न संगठनों ने पौधा रोपण के साथ जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक...
1/ 2पछुवादून से जौनसार बावर क्षेत्र तक विश्व पर्यावरण दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। विभिन्न संगठनों ने पौधा रोपण के साथ जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक...
पछुवादून से जौनसार बावर क्षेत्र तक विश्व पर्यावरण दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। विभिन्न संगठनों ने पौधा रोपण के साथ जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक...
2/ 2पछुवादून से जौनसार बावर क्षेत्र तक विश्व पर्यावरण दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। विभिन्न संगठनों ने पौधा रोपण के साथ जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक...
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरWed, 05 Jun 2019 05:24 PM
ऐप पर पढ़ें

पछुवादून से जौनसार बावर तक हुए कार्यक्रम पर्यावरण दिवस पर चलाया सफाई अभियान विकासनगर। हमारे संवाददातापछुवादून से जौनसार बावर तक विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न संगठनों ने पौधरोपण के साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। जगह-जगह स्वच्छता अभियान भी चलाये गए। नगर पालिका परिषद की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता अभियान के साथ जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारम्भ पालिका अध्यक्ष शांति जुवांठा और ईओ बीएल आर्य ने किया। उन्होंने नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाने में हर नागरिक से सहयोग की अपील की। इसके बाद रैली निकाली गई जिसमें वॉरियर्स गर्ल्स फॉउन्डेशन ने भी सहयोग प्रदान किया। इस मौके पर सभासद धर्मेन्द्र ठाकुर, जगदीश, पवन, जेएस पंवार, जितेन्द्र राय, जयंती पटवाल, मधु ठाकुर, विजय जैन आदि शामिल रहे। वहीं, नगर पालिका हरबर्टपुर ने भी स्वच्छ भारत, स्वच्छ गढ़वाल, स्वच्छ निकाय कार्यक्रम के तहत स्वच्छता अभियान चलाया। कार्यक्रम का शुभारम्भ बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान और पालिका अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह बिष्ट ने किया। मुख्य अतिथि ने मौजूद कर्मचारियों, पालिका सभासदों व स्थानीय लोगों को विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई। इसमें ईओ एलमदास, सभासद मेघश्याम शर्मा, अखिल गोयल, राजेन्द्र पटेल, नीरज थापा, सुबीर दास, सुरेन्द्र कुमार, धीर सिंह, पवन थापा, राजीव कुमार, आशुतोष, रविंद्र कुमार, मंगल सिंह, संदीप गुसाईं, खुशवीर, रजत शर्मा, महेश, दीपेन्द्र कुशवाह, निशा भट्ट आदि शामिल रहे। राजकीय महाविद्यालय चकराता की एनएसएस इकाई के तहत विश्व पर्यावरण दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. केएल तलवाड़, डॉ. कुलदीप चौधरी, सुनील कुमार, अरविंद वर्मा, संजीव कुमार, सीमा, देशराज, मनीष, अंजली, रोशन, अंकुर, विनोद, अर्जुन, नीरज, अरविंद, आंचल आदि मौजूद रहे। ग्राम पंचायत राजावाला में स्वच्छता अभियान चलाया गया। ग्राम प्रधान देवकी बिष्ट के नेतृत्व में ग्रामीण महिलाओं ने गांव में सफाई अभियान चलाया।मौके पर सुरेश पाल, अरविंद गैरोला, दीपा, रोशनी देवी, संगीता पाल, सुमेघा, ऊषा डिमरी, संगीता, संतोषी, ममता, मधु आदि मौजूद रहे। त्यूणी महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें प्राचार्य डॉ. अंजना श्रीवास्तव ने छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए संकल्प दिलाया। मौके पर विपिन कुमार, चतर सिंह, मंजू गौतम, सचिन शर्मा, संदीप तोमर, खुशीराम, सुनील कुमार, हुकुम सिंह, नरेन्द्र, जगमोहन, मनमोहन, अमित, विशाल आदि मौजूद रहे। जूनियर शिक्षक संघ ने रौपे पौधेविश्व पर्यावरण दिवस पर जूनियर शिक्षक संघ ने उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर पौध रोपण कार्यक्रम आयोजित किया। संघ पदाधिकारियों ने कार्यालय प्रांगण में विभिन्न प्रजाति के दर्जनों छायादार और फलदार पौधे लगाये। इस मौके पर अनंत सोलंकी, सुरेश नौटियाल, कुशलमणि, सुंदरदास, अजय कुमार, अंशुल, जनक सिंह आदि मौजूद रहे। चांदपुर रेंज में भी रौपे गये पौधेविश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चांदपुर रेंज में पौधरोपण किया गया। वन दरोगा दिनेश कुकरेती के नेतृत्व में वन कर्मियों ने रेंज कार्यालय परिसर सहित जगह-जगह पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस मौके पर दीपक उनियाल, मनोज कुकरेती, सतेन्द्र रावत, आरएल बडोनी, आनंद रमोला, रीता रमोला, विकास, पवन, भगत, राधे आदि मौजूद रहे। अटकफार्म में मना पर्यावरण दिवसअटकफार्म तेलपुरा में विश्व पर्यावरण दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांव में जगह-जगह पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस मौके पर प्रधान ताराचंद, भाजपा नेता सुखदेव सिंह फर्सवाण, शोभा त्यागी, दिनेश कुमार, लक्की चौहान, पार्वती चौहान, देव सिंह आदि मौजूद रहे। अधिवक्ताओं ने रौपे पौधेपछुवादून बार एसोसिएशन और तिमली वन प्रभाग के तहत तहसील परिसर में पर्यावरण दिवस मनाया गया। वन कर्मचारियों व अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में दर्जनों पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस मौके पर वन क्षेत्राधिकारी तिमली पूजा रावल, अध्यक्ष बार एसोसिएशन संदीप बर्तवाल, अमित जोशी, कुशराज सिंह, ओम प्रकाश वर्मा, सुरेन्द्र सिंह, जेएस नौटियाल, राजेश कुमार, अतर सिंह, राजेन्द्र सिंह, अनुज यादव आदि मौजूद रहे। चित्रों से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशसेलाकुई। श्री गुरुराम राय इंटर कॉलेज भाऊवाला में एनएसएस इकाई के छात्रों ने विद्यालय प्रांगण में पौधा रोपण के साथ चित्रकला के जरीये पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। छात्र-छात्राओं ने आर्ट पेपर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते सुंदर चित्र उकेरे। मौके पर कार्यक्रम अधिकारी अमित बगई, सुमित लाल, अनुज रतूडी, रंजना बिष्ट, नीता सुयाल, नीशा, आयुष, राखी, प्रीति, दिव्या, सुमन, तुषार, विधि, नेहा, कोमल आदि मौजूद रहे। राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज सेलाकुई में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौध रोपण व जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।मौके एनसीसी प्रभारी अरूण कुमार, पवन शर्मा, संतोष कुमार, किरन बाला, शशि भूषण आदि शामिल रहे। विश्व पर्यावरण दिवस पर सेलाकुई क्षेत्र में तहसील प्रशासन ने सफाई अभियान चलाया। इस मौके पर कानूनगो मंगू सिंह, सरदार सिंह, विनोद कुमार, जितेन्द्र राय, सुरेन्द्र तोमर, दिवाकर, राधेश्याम, दिनेश, संजय कुमार, संगत सिंह, शूरवीर सिंह चौहान, मेहरूनिशा आदि मौजूद रहे। कूणा गांव में चलाया स्वच्छता अभियान..त्यूणी। तहसील क्षेत्र के कूणा गांव में विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। ग्रामीण महिला पुरुषों ने सामुहिक रूप से गांव में सफाई कर पर्यावरण संरक्षण का संकप्ल लिया। इस मौके पर अर्जुन सिंह पंवार, हरीश पंवार, राजू पंवार, सुरेश पंवार, बलदेव पंवार, विक्रम सिंह, विक्की, संगीता पंवार, सीमा पंवार आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें