वेतन विसंगति से नाराज श्रमिकों ने यूजेवीएनएल मुख्यालय का घेराव किया
Newswrap हिन्दुस्तान, विकासनगर
यमुना पर बन रहे 300 मेगावाट लखवाड़ जल विद्युत परियोजना के श्रमिकों ने शुक्रवार को यूजेवीएनएल मुख्यालय का घेराव किया। श्रमिक 12 मई से धरने पर थे और आरोप लगाया कि उनकी मांगों को अनसुना किया जा रहा है। चार दिन के प्रदर्शन के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।

यमुना पर निर्माणाधीन 300 मेगावाट की लखवाड़ बहुउद्देशीय जल विद्युत परियोजना में कार्यरत श्रमिकों ने वेतन विसंगति समेत अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को डाकपत्थर स्थित यूजेवीएनएल मुख्यालय का घेराव किया। श्रमिक बीती 12 मई से बांध निर्माण स्थल से सौ मीटर दूर धरने पर बैठे हुए थे। डाकपत्थर पहुंचे श्रमिकों ने आरोप लगाया के चार दिन से धरना प्रदर्शन करने के बावजूद यूजेवीएनएल और कार्यदायी संस्था के अधिकारी उनकी मांगों को अनसुना कर रहे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


