ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरपार्टी प्रत्याशी को विजयी बनाने में जुटें कार्यकर्ता: कुलदीप कुमार

पार्टी प्रत्याशी को विजयी बनाने में जुटें कार्यकर्ता: कुलदीप कुमार

निकाय चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। इसमें कार्यकर्ताओं ने निकाय चुनाव की रणनीति पर चर्चा की। पूर्व विधायक कुलदीप कुमार ने कार्यकर्ताओं से पार्टी प्रत्याशियों...

पार्टी प्रत्याशी को विजयी बनाने में जुटें कार्यकर्ता: कुलदीप कुमार
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरMon, 22 Oct 2018 05:04 PM
ऐप पर पढ़ें

निकाय चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। इसमें कार्यकर्ताओं ने निकाय चुनाव की रणनीति पर चर्चा की। पूर्व विधायक कुलदीप कुमार ने कार्यकर्ताओं से पार्टी प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिए जुटने का आह्वान किया। सोमवार सुबह एक निजी आवास पर आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। बैठक का शुभारम्भ करते हुए पूर्व विधायक कुलदीप कुमार ने निकाय चुनाव की तैयारियों पर कार्यकर्ताओं के साथ मंथन किया। कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने जिन प्रत्याशियों को टिकट दिया है, संगठन उनके लिए तन-मन-धन से काम करेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी पार्टी प्रत्याशी के प्रचार में जुटने की अपील की। कहा कि विकासनगर व हरबर्टपुर निकाय में पार्टी के प्रत्याशी को जिताना हर कार्यकर्ता का कर्तव्य है। बैठक में जिला उपाध्यक्ष सूरत सिंह चौहान, पूर्व चेयरमेन हरफूल महावर, मंडल अध्यक्ष संदीप मोंगा, किसान सहकारी समिति के अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह नेगी, व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरजीत सिंह, गौरव चावला, प्रदीप, टीकाराम डोभाल, धीरेन्द्र पटवाल, राजेश मास्टर, सुनील कुमार, राकेश जैन, रजत बजाज, आकाश शर्मा, हैप्पी सिंह, राजेन्द्र बिजल्वाण, अविनाश बर्मन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें