ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरकटापत्थर में नहाते समय यमुना में बहे युवक का नहीं चला पता

कटापत्थर में नहाते समय यमुना में बहे युवक का नहीं चला पता

रविवार को अपनी महिला मित्रों के साथ कटापत्थर पिकनिक मनाने दौरान यमुना नदी में नहाते समय लापता हुए युवक का दूसरे दिन भी पता नहीं चल पाया। एसडीआरएफ,...

कटापत्थर में नहाते समय यमुना में बहे युवक का नहीं चला पता
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरMon, 02 Nov 2020 05:10 PM
ऐप पर पढ़ें

रविवार को अपने दोस्तों के साथ कटापत्थर में पिकनिक मनाने के दौरान यमुना नदी में नहाते समय लापता हुए युवक का दूसरे दिन भी पता नहीं चल पाया है। एसडीआरएफ, जल पुलिस व कोतवाली पुलिस की टीम सोमवार को दिनभर युवक को यमुना नदी में रेस्क्यू अभियान चलाकर तलाशती रही। लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल पाया।

रविवार को आनंद वैद्य( 20 ) पुत्र विपिन वैद्य निवासी भाऊवाला अपने दोस्तों के साथ साथ कटापत्थर में पिकनिक मनाने पहुंचा था। उसी दौरान नदी में नहाते समय वह नदी के तज बहाव में बह गया। आसपास कोई तैराक मौजूद नहीं होने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। आनंद के साथ पिकनिक मनाने पहुंचे उसके दोस्तों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिस पर डाकपत्थर चौकी इंचार्ज कुंदनराम फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की सूचना जल पुलिस को दी। देर रात तक यमुना में अभियान चलाया लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। सोमवार सुबह एसडीआरएफ, जल पुलिस और कोतवाली पुलिस की टीम ने आनंद की तलाश में कटापत्थर से लेकर डाकपत्थर बैराज झील तक रेस्क्यू अभियान चलाया। लेकिन आनंद का कोई पता नहीं चल पाया। देर शाम को अंधेरा होने के बाद रेस्क्यू अभियान बंद किया। चौकी प्रभारी कुंदनराम ने बताया कि मंगलवार को फिर से अभियान चलाया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें