ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरजल मूल्य निर्धारण नीति में सुधार करे जल संस्थान: चुग

जल मूल्य निर्धारण नीति में सुधार करे जल संस्थान: चुग

विकासनगर। संवाददाता राहुल प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस ने जल संस्थान की जल मूल्य निर्धारित...

जल मूल्य निर्धारण नीति में सुधार करे जल संस्थान: चुग
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरWed, 04 Aug 2021 07:00 PM
ऐप पर पढ़ें

विकासनगर। संवाददाता

राहुल प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस ने जल संस्थान की जल मूल्य निर्धारित नीति का विरोध किया है। सेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता भास्कर चुग ने जल संस्थान की गलत नीति का विरोध करते हुए इसमें सुधार की मांग की है।

बुधवार सुबह अपने कार्यालय पर पत्रकार वार्ता करते हुए उन्होंने जल संस्थान के जल मूल्य निर्धारण पर सवाल उठाये। कहा कि जल संस्थान ने नगर पालिका के असेसमेंट के आधार पर जल मूल्य निर्धारण किया है। जबकि, संस्थान को जल उपयोग के आधार पर जल मूल्य निर्धारित कराना चाहिए। पालिका के भवन कर के आधार पर जल मूल्य निर्धारण होने से कम जल उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं पर भी भारी भरकम बिलों की मार पड़ रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार का ध्यान इस ओर खींचते हुए जल संस्थान की जल मूल्य निर्धारण नीति पर पुनर्विचार करने और आम उपभोक्ताओं को राहत पहुंचाने की मांग की है। वार्ता में विनोद कुमार, अनीता वर्मा, सोनिया जीना, सुनीता, बबीता, अफजल बेग, जीवन सिंह आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें