शिवलोक कॉलोनी में दो दिन से पेयजल आपूर्ति ठप
बाबूगढ़ की शिवलोक कॉलोनी में पिछले दो दिनों से पेयजल संकट गहरा गया है। गर्मी के शुरुआत में ही पानी की किल्लत होने लगी है, जबकि स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने 24 घंटे पेयजल मुहैया कराने का दावा किया है। लोग जल संस्थान कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दे रहे हैं। कॉलोनी में लगभग एक हजार की आबादी है, लेकिन पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा।

नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत बाबूगढ़ की शिवलोक कॉलोनी में बीते दो दिन से पेयजल संकट गहराया हुआ है। लोगों को पीने के पानी के लिए हर दिन कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। इससे आक्रोशित लोगों ने जल संस्थान कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी है। कहा कि गर्मी शुरू होते ही पानी की किल्लत होने लगी है, जबकि स्थानीय जनप्रतनिधियों की ओर से 24 घंटे पर्याप्त पेयजल मुहैया कराए जाने के दावे किए जा रहे हैं। स्थानीय निवासी बबीता शर्मा, स्वतंत्र शर्मा, बाबूराम कटियार, महेंद्र जोशी, विपिन कुमार ने बताया कि शिवलोक कॉलोनी में दो दिन से पेयजल संकट गहराया हुआ है।
जबकि इससे पहले भी हर दिन सुबह आधे घंटे तक ही पीने का पानी आ रहा है। लो प्रेशर के कारण कॉलोनी की आधी से अधिक आबादी को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। बताया कि जल संस्थान के अधिकारी और स्थानीय जनप्रतनिधि 24 घंटे शुद्ध पेयजल मुहैया कराने का दावा कर रहे हैं बावजूद इसके गर्मी की शुरुआत में ही पेयजल किल्लत शुरू हो गई है। वहीं दूसरी मंजिल पर रहने वालों के नल तो एक सप्ताह से सूखे पड़े हुए हैं। बताया कि लोगों को पीने के पानी की व्यवस्था करने के लिए दूसरी कॉलोनियों में जाना पड़ता है। शिवलोक कॉलोनी में करीब एक हजार की आबादी रहती है, लेकिन पानी की आपूर्ति सौ लोगों के लिए भी नहीं की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


