Hindi NewsUttarakhand NewsVikasnagar NewsWater Crisis in Development Nagar Due to Broken Pipe on Canal Road
सीवर व पेयजल लाइन बिछाने के दौरान जगह-जगह तोड़ी पेयजल लाइन

सीवर व पेयजल लाइन बिछाने के दौरान जगह-जगह तोड़ी पेयजल लाइन

संक्षेप:

- कैनाल रोड पर लाइन जीवन गढ़ में लाइन टूटने से आसपास के क्षेत्रों में दो दिन से पेयजल किल्लत

Nov 05, 2025 05:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, विकासनगर
share Share
Follow Us on

- कैनाल रोड पर लाइन जीवन गढ़ में लाइन टूटने से पेयजल किल्लत विकासनगर, कार्यालय संवाददाता। विकासनगर में सीवर और पेयजल लाइन बिछाने वाली निर्माणदायी संस्था ने लाइन जीवनगढ़ में दो जगह पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त कर दी। जिसके कारण पिछले दो दिन से आसपास के क्षेत्रों में पेयजल की किल्लत बनी हुई है। जिससे स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने तत्काल पेयजल लाइन ठीक करने की मांग की है। दरअसल, वर्तमान में विकासनगर में सीवर और पेयजल लाइन बिछाने का काम कर रहा है। जिसके लिए निर्माणदायी संस्था जेसीबी से खोदाई कर रही है। वर्तमान में कैनाल रोड का निर्मााण चल रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसलिए यहां निर्माणदायी संस्था सड़क को ठीक कर रही है। सड़क ठीक करने के लिए की गई खोदाई के दौरान निर्माणदायी संस्था ने कैनाल रोड पर लाइन जीवनगढ़ में दो जगह पानी की मुख्य लाइन तोड़ दी। जिससे आसपास के क्षेत्र में पिछले दो दिन से पानी की किल्लत बनी हुई है। स्थानीय निवासी राजू डोगरा, सुभाष, कमलेश ठाकुर, सोनू, सावित्री देवी, ने बताया कि लाइन टूटने के कारण उनके घरों में पानी नहीं आ रहा है। किसी तरह से वह पानी का जुगाड़ कर रहे हैं। बताया जब से सीवर और पेयजल बिछाने का काम शुरू हुआ है, कई बार पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो चुकी है। संबंधित संस्था लाइन बनाने में दो से तीन दिन का समय लगा दे रही है। जिसके कारण उन्हें पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। उन्होंने तत्काल क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत करने की मांग की है। इस संबंध में प्रोजेक्ट मैनेजर अमित सैनी ने कहा कि लाइन को ठीक किया जा रहा है। मजबूरों को काम करते समय पेयजल आदि लाइनों का ध्यान रखने के निर्देाश दिए गए हैं।