ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरवॉरियर्स ग्रुप का पौधा रौपण अभियान शुरू

वॉरियर्स ग्रुप का पौधा रौपण अभियान शुरू

वॉरियर्स गर्ल्स फाउंडेशन की ओर से वृहद पौधा रोपण अभियान शुरू किया गया है। ग्रुप सदस्यों ने रविवार सुबह मलूकावाला गांव में पौधा रोपकर अभियान की शुरूआत...

वॉरियर्स ग्रुप का पौधा रौपण अभियान शुरू
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरSun, 07 Jul 2019 05:46 PM
ऐप पर पढ़ें

विकासनगर। हमारे संवाददातावॉरियर्स गर्ल्स फाउंडेशन की ओर से वृहद पौध रोपण अभियान शुरू किया गया है। ग्रुप सदस्यों ने रविवार सुबह मलूकावाला गांव में पौधा रोपकर अभियान की शुरूआत की। रविवार सुबह अध्यक्ष रिहाना सिद्धिकी के नेतृत्व में मलूकावाला गांव में एकत्र ग्रुप पदाधिकारियों व सदस्यों ने अभियान का बिगुल बजाया। उन्होंने गांव में एक दर्जन से अधिक फलदार पौधे रोपकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। अध्यक्ष रिहाना ने बताया कि ग्रुप का उद्देश्य पछुवादून क्षेत्र में एक हजार से अधिक पौधे लगाना व उनका संरक्षण करना है। ग्रुप द्वारा जहां-जहां पौधे लगाये जाएंगे, उनके व्यस्क होने तक उनकी देख भाल भी की जाएगी। इतना ही नहीं, इस अभियान के तहत ग्रुप सदस्य पौधा रोपण के साथ लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक भी करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने का आह्वान भी किया। इस मौके पर प्रीती सैनी, नरेश कुमार, देवेन्द्र कुमार, मुस्कान, अलफिसा, शेहरीन, पायल आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें