ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरयुवा कार्यकर्ताओं को दिया विस चुनाव जीत का मंत्र

युवा कार्यकर्ताओं को दिया विस चुनाव जीत का मंत्र

सहसपुर विधान सभा के सुद्धोवाला में शनिवार को भाजपा युवा मोर्चा के जिला प्रभारियों और कार्यकर्ताओं का सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में सहसपुर विधायक सहदेव...

युवा कार्यकर्ताओं को दिया विस चुनाव जीत का मंत्र
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरSat, 16 Oct 2021 04:30 PM
ऐप पर पढ़ें

सेलाकुई। संवाददाता

सहसपुर विधान सभा के सुद्धोवाला में शनिवार को भाजपा युवा मोर्चा के जिला प्रभारियों और कार्यकर्ताओं का सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर और भाजपा जिलाध्यक्ष ने युवा कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव जीत का मंत्र दिया।

विधायक सहदेव पुंडीर ने कहा कि भाजपा की जीत में युवाओं की प्रमुख भूमिका होगी। केंद्र और प्रदेश सरकार युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए काम रही हैं। युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों का पिटारा खोला गया है। विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा कि विपक्ष की राजनीति मुद्दाविहीन है। प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार किया गया है। प्रदेश विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं में अच्छाई और सकारात्मकता को परखने की क्षमता है।जिलाध्यक्ष शमशेर पुंडीर ने कहा कि भाजपा सरकार का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा है। विकास और उपलब्धियों के साथ भाजपा जनता के बीच जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजयुमो ही भविष्य की भाजपा है। उन्होंने बताया कि इस बार प्रदेश में साठ से अधिक सीट जीतने का लक्ष्य रखा हुआ है। इस लक्ष्य को भाजयुमो के कार्यकर्ता पूरा करेंगे। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सुखदेव फर्सवाण, भाजयुमो जिलाध्यक्ष दिव्या राणा, पद्रीप नेगी, राहुल पुंडीर, चिराग गुलेरिया, संजय तोमर, रविंद्र तोमर, प्रवीण पंवार, विजय, वीर सिंह नेगी, संजीव चौहान आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें