ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरवीरेंद्र सिंह बने जैव विविधता प्रबंध समिति के अध्यक्ष

वीरेंद्र सिंह बने जैव विविधता प्रबंध समिति के अध्यक्ष

साहिया। विकास खंड कालसी की ग्राम पंचायत ककाडी में जैव विविधता प्रबंध समिति की बैठक आयोजित की गयी। जिसमें समिति के अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से वीरेंद्र सिंह को अध्यक्ष पद पर चुना गया। ककाडी ग्राम...

वीरेंद्र सिंह बने जैव विविधता प्रबंध समिति के अध्यक्ष
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरSat, 25 May 2019 05:21 PM
ऐप पर पढ़ें

साहिया। विकास खंड कालसी की ग्राम पंचायत ककाडी में जैव विविधता प्रबंध समिति की बैठक आयोजित की गयी। जिसमें समिति के अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से वीरेंद्र सिंह को अध्यक्ष पद पर चुना गया। ककाडी ग्राम पंचायत में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से समिति के गठन पर आपसी चर्चा की गयी। जिसके बाद महिला सदस्य के पद पर संगीता बिष्ट और निशा बिष्ट को चुना गया। जबकि सदस्य पद के लिए राजेश, गुमानसिंह और जयपाल सिंह को चुना गया है। समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह व सदस्यों ने कहा कि समिति ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का पालन कर पदों की गरिमा के अनुरूप कार्य करेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें