ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरविपुल जैन की कांग्रेस पार्टी में वापसी

विपुल जैन की कांग्रेस पार्टी में वापसी

उत्तराखंड राज्य गठन के बाद कांग्रेस से बगावत कर दो बार बागी होकर विधानसभा चुनाव लड़ चुके मंडी परिषद के पूर्व सभापति विपुल जैन ने रविवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात की मौजूदगी में घर वापसी की है।...

विपुल जैन की कांग्रेस पार्टी में वापसी
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरSun, 17 Mar 2019 05:42 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तराखंड राज्य गठन के बाद कांग्रेस से बगावत कर दो बार बागी होकर विधानसभा चुनाव लड़ चुके मंडी परिषद के पूर्व सभापति विपुल जैन ने रविवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात की मौजूदगी में घर वापसी की है। कहा कि पहले जो गलती उन्होंने की है उसे दोबारा कभी नहीं दोहराया जाएगा। एक सिपाही की तरह पार्टी संगठन के लिए कार्य करेंगे। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की परिवर्तन रैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को श्रेय देते हुए आभार व्यक्त किया।कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने कहा कि शनिवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की परिवर्तन रैली की सफलता में कार्यकर्ताओं का अहम योगदान रहा है। देश की जनता अब जुमलेबाजों की सरकार से अजीज आ चुकी है। सत्ता में आकर केंद्र की मोदी सरकार ने महंगाई, भ्रष्टाचार, राफेल सौदे, जीएसटी व नोटबंदी जैसे जनविरोधी निर्णय लेकर आम जनता की कमर तोड़कर रख दी है। जिलाध्यक्ष संजय किशोर ने कहा कि जनता के पास झूठ बोलकर धोखेबाज मोदी सरकार को जनता सबक सिखाने को तैयार बैठी है। लोकसभा चुनावो की तैयारी को लेकर 23 मार्च को त्रिशलादेवी अतिथि जैन धर्मशाला में कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की जायेगी। जिसमें चुनावों को लेकर रणनीति तैयार की जायेगी। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष कुंवरपाल सिंह, पूर्व पालिका अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, शहर अध्यक्ष शम्मी प्रकाश, नरेंद्र विष्ट, प्रेमप्रकाश अग्रवाल, हरीश ग्रोबर डोलू, जिला पंचायत सदस्य दिनेश, आनंद सिंह, सुभाष पुंडीर, संसारसिंह, विकासा शर्मा, राजीव शर्मा, असद आरफी, हरिओम कोहली, जनक सिंह, एंथोनी, जावेद खान, साजिद, पम्मी, संदीप ध्यानी, गोपाल, इंद्रजीत कौर, रेशमा अंसारी, रीना कश्यप आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें