ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरऊषा शाह बनी ब्लॉक अध्यक्ष

ऊषा शाह बनी ब्लॉक अध्यक्ष

उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की ब्लॉक सभागार में आवश्यक बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया। ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष नीना तोमर की मौजूदगी में...

ऊषा शाह बनी ब्लॉक अध्यक्ष
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरMon, 16 Oct 2017 07:32 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की ब्लॉक सभागार में आवश्यक बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया। ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष नीना तोमर की मौजूदगी में कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें ऊषा शाह को अध्यक्ष, सुमनलता कोषाध्यक्ष, रेनू थापा उपाध्यक्ष व सुधा रानी को संगठन मंत्री पद पर चुना गया। जिलाध्यक्ष नीना तोमर ने पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आंगनबाडी कार्यकर्ताओं के हक में काम करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने मंगलवार को दिल्ली में आयोजित रैली को भी सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में अंजुल गुप्ता, शिल्पा, हिना, बबीता, परमजीत, रूचि डोगरा, सीमा, रक्षा, विनिता, शहनाज, कमलेश, रीता आदि मौजूद रहीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें