रात्रि प्रवास पर कोठा-तारली पहुंचे महासू देवता के देव चिन्ह

Newswrap हिन्दुस्तान, विकासनगर
share

साहिया, संवाददाता।कालसी तहसील के कोठा तारली गांव के लोगों के लिए सोमवार का दिन विशेष आस्था और श्रद्धा से भरा रहा। कोठा गांव

रात्रि प्रवास पर कोठा-तारली पहुंचे महासू देवता के देव चिन्ह

कोठा गांव के ग्रामवासियों ने कुछ वर्ष पूर्व भंजरा गांव स्थित महासू देवता मंदिर में गांव की सुख समृद्धि की मन्नत मांगी थी। मन्नत पूरी होने पर ग्रामीणों ने देव चिन्हों को अपने गांव आमंत्रित किया। सोमवार को महासू देवता मंदिर पंचरा से विधि पूर्वक देव चिन्हों को मंदिर से बाहर निकाला जिसके बाद देव चिन्हों डोरिया और देव छडी के साथ खत शिलगांव के करीब 150 ग्रामीण ख़त बमठाड के कोठा तारली गांव पहुंचे। कोठा तारली गांव के लोगों ने विशेष पूजा-अर्चना के साथ महासू महाराज के चिन्हों का स्वागत किया और देव पुजारी ने विधि-विधान के साथ देवता को विराजमान कराया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।