चकराता विधायक प्रीतम को बताई क्षेत्र की समस्याएं

Mar 01, 2026 04:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, विकासनगर
share

चकराता विधान सभा के जाड़ी गांव के ग्रामीणो ने रविवार को विधायक प्रीतम सिंह को क्षेत्र की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपकर विधान सभा सत्र के दौरान सदन

चकराता विधायक प्रीतम को बताई क्षेत्र की समस्याएं

चकराता विधान सभा के जाड़ी गांव के ग्रामीणों ने रविवार को विधायक प्रीतम सिंह को क्षेत्र की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने सदन में समस्याओं को उठाने की मांग की। इस दौरान विधायक आवास पर पहुंचे कई ग्रामीण कांग्रेस में भी शामिल हुए। पूर्व कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख शमशेर सिंह के नेतृत्व में रविवार को देहरादून स्थित विधायक आवास पर पहुंचे ग्रामीणो ने कहा कि त्यूणी में सौ बेड के अस्पताल का निर्माण बीते आठ साल से पूरा नहीं हुआ है, जिससे क्षेत्र की करीब दो लाख की आबादी को उपचार के लिए विकासनगर और हिमाचल प्रदेश के अस्पतालों में जाना पड़ता है।

गांवों के संपर्क मार्गों का सुधारीकरण नहीं किया जा रहा है। अधिकांश मार्ग जर्जर होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं, जिनमें कई ग्रामीण अपनी जान गंवा रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।