पश्चिमीवाला में नियमित गैस सिलेंडर को सौंपा ज्ञापन
विकासनगर,कार्यालय संवाददाता। पश्चिमीवाला ग्रामीण क्षेत्र के ग्रामीणों ने घरेलू गैस सिलेंडरों की नियमित आपूर्ति को लेकर नायब तहसीलदार के माध्यम से एसडी

पश्चिमीवाला ग्रामीण क्षेत्र के ग्रामीणों ने घरेलू गैस सिलेंडरों की नियमित आपूर्ति को लेकर नायब तहसीलदार के माध्यम से एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। स्थानीय ग्रामीणों में सुरेशानंद बेलवाल, राहुल चौहान, पंचम सिंह, राजेंद्र, आलम सिंह, प्रवेश, मुकेश, रविंद्र, सुरेशानंद, भगत सिंह ने कहा कि कई दिनों तक बुकिंग के बाद भी गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं, जबकि बाजार में कालाबाजारी की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। कहा कि एजेंसी संचालक का कहना है कि उन्हें केवल सौ सिलेंडर ही उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जबकि यहां आबादी काफी अधिक हैं। एजेंसी को कम से कम पांच सौ सिलेंडर उपलब्ध कराए जाने की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


