Vikasnagar News: विकासनगर बाजार में आज हटेगा फुटपाथों,सड़क से अतिक्रमण

हिन्दुस्तान, विकासनगर
share

Vikasnagar News: विकासनगर बाजार में फुटपाथों और सड़क पर अतिक्रमण के खिलाफ आज अभियान शुरू होगा। नगर पालिका, पुलिस और प्रशासन मिलकर इसे संचालित करेंगे। निरीक्षक मनोज कोहली के नेतृत्व में टीम बनाई गई है। पहले भी अतिक्रमण हटाने के प्रयास किए गए, लेकिन अस्थायी अतिक्रमण वापस आ गया।

Vikasnagar News: विकासनगर बाजार में आज हटेगा फुटपाथों,सड़क से अतिक्रमण

Vikasnagar News: विकासनगर बाजार में फुटपाथों और सड़क पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ आज (सोमवार) से अभियान चलेगा। नगर पालिका, पुलिस, एनएच और तहसील प्रशासन संयुक्त रूप से अभियान चलाएगी। नगर पालिका ने इसके लिए निरीक्षक मनोज कोहली के नेतृत्व में टीम का गठन किया है। सुबह दस बजे से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। दरअसल, विकासनगर बाजार में पूरा बाजार अतिक्रमण की चपेट में हैं। व्यापारियों के साथ ही रेहड़ी-ठेली वालों ने फुटपाथों के साथ ही सड़कों पर अतिक्रमण किया हुआ है। हाल यह है कि बाजार में चलने तक की जगह नहीं है। कई बार नगर पालिका की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाता है, लेकिन टीम के जाते ही फिर से अतिक्रमण पसर जाता है। पूर्व में एनएच की ओर से भी फुटपाथों से अस्थायी और स्थायी अतिक्रमण हटाया था, लेकिन फिर से फुटपाथों पर अतिक्रमण हो गया। मामले में सामाजिक कार्यकर्ता कुक्की शाहू ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की थी। शिकायत के बाद एनएच और जिला प्रशासन को शासन की ओर से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद एनएच की ओर से व्यापारियों को नोटिस दिए गए हैं। एसडीएम के निर्देश के बाद सोमवार को बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा。

नगर पालिका ने गठित की टीम

विकासनगर। एसडीएम और ईओ के आदेश के बाद नगर पालिका प्रशासन की ओर से मुख्य बाजार विकासनगर में अतिक्रमण हटाने के लिए टीम का गठन किया है। नगर पालिका की ओर से टीम का नेतृत्व कर निरीक्षक मनोज कोहली करेंगे। टीम में सफाई निरीक्षक परमीत चौधरी, पवन कुमार, सुभाष, सुरेंद्र सहित समस्त वसूली कार्मिक मौजूद रहेगें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦विकासनगर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान कब शुरू होगा?−
अभियान आज (सोमवार) से शुरू होगा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़विकासनगरVikasnagar News: विकासनगर बाजार में आज हटेगा फुटपाथों,सड़क से अतिक्रमण