ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरदेव पालकियों के दर्शनों को उमड़ा जन सैलाब

देव पालकियों के दर्शनों को उमड़ा जन सैलाब

क्षेत्रवासियों की आस्था के प्रतीक सिमोग मंदिर से शिलगुर, बिजट व चुड़ेश्वर देवताओं की पालकियां एक रात के प्रवास पर देसोऊ गांव पहुंची। तीन देवताओं के साथ एक साथ गांव में प्रवेश करते ही पूरा गांव जयकारों...

देव पालकियों के दर्शनों को उमड़ा जन सैलाब
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरMon, 24 Jun 2019 05:11 PM
ऐप पर पढ़ें

शिलगुर, बिजट और चूड़ेश्वर महाराज की पालकी पहुंची देसोऊगांव में लोक गीतों के साथ ग्रामीणों ने सामूहिक नृत्य किया चकराता। हमारे संवाददाताक्षेत्रवासियों की आस्था के प्रतीक सिमोग मंदिर से शिलगुर, बिजट और चूड़ेश्वर देवताओं की पालकियां एक रात के प्रवास पर देसोऊ गांव पहुंची। तीन देवताओं के साथ एक साथ गांव में प्रवेश करते ही पूरा गांव जयकारों से गूंज उठा। ग्रामीणों ने ढोल बाजों के साथ देव नृत्य कर देवताओं का स्वागत किया। जौनसार-बावर क्षेत्र में पौराणिक परंपरा के तहत मनोकामना पूरी होने पर ईष्ट देवताओं को एक रात के प्रवास पर घर लाने की परंपरा है। इसी परंपरा के तहत देसोऊ गांव निवासी राजेन्द्र जोशी की मन्नत पूरी होने पर सिमोग मंदिर से शिलगुर, बिजट और चूड़ेश्वर महाराज की पालकियां उनके आवास पर लाई गई। सिमोग मंदिर में सुबह विशेष पूजा अर्चना के बाद देव पालकियों को बाहर निकाला गया। जहां से सैंकड़ों पद यात्रियों के साथ देव पालकियों ने देसोऊ गांव का रुख किया। रास्तेभर में जगह-जगह लोगों ने पुष्प और चावल वर्षा कर देव पालकियों का स्वागत किया। इस दौरान पालकियों में कंधा लगाने के लिए लोगों में होड़ मची रही। जैसे ही देव डोलियों ने देसोऊ गांव में प्रवेश किया, पूरा गांव देव डोलियों के दर्शनों को उमड़ पड़ा। गांव में चारों ओर शिलगुर, बिजट और चूड़ेश्वर महाराज के जयकारें गूंज उठे। इसके बाद रातभर श्रद्धालुओं ने देवदर्शन कर मन्नतें मांगी। देर रात तक गांव में लोक गीतों पर देव नृत्य का दौर भी चलता रहा। वजीर कुंवर दत्त शर्मा ने बताया कि रातभर गांव में प्रवास के बाद मंगलवार सुबह देव पालकियां वापस प्रस्थान करेंगी। इस मौके पर पुजारी मायाराम, माधुराम, रूपराम, विशन दत्त शर्मा, विद्यादत्त जोशी, पंचराम शर्मा, विपिन, गुड्डू, चैतराम, सुनील, अनिल शर्मा, श्यामदत्त, सूरत शर्मा, पूरण शर्मा, विजय राम शर्मा आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें