ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगर केरल में हुई गो हत्या के विरोध में विहिप ने किया प्रदर्शन

केरल में हुई गो हत्या के विरोध में विहिप ने किया प्रदर्शन

विश्व हिन्दू परिषद की स्थानीय कार्यकारिणी ने केरल में हुई गो हत्या के विरोध में हरबर्टपुर चौक पर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए उनका पुतला भी आग...

 केरल में हुई गो हत्या के विरोध में विहिप ने किया प्रदर्शन
Center,DehradunTue, 30 May 2017 08:43 PM
ऐप पर पढ़ें

विश्व हिन्दू परिषद की स्थानीय कार्यकारिणी ने केरल में हुई गो हत्या के विरोध में हरबर्टपुर चौक पर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए उनका पुतला भी आग के हवाले किया। कार्यकर्ताओं ने घटना के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग भी की। मंगलवार दोपहर बाद विश्व हिन्दू परिषद के जिला मंत्री कुलदीप सैनी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता हरबर्टपुर चौक पर एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने बाजार क्षेत्र में विरोध रैली भी निकाली। इसके बाद चौक बाजार में कांग्रेस के पूतले को आग के हवाले किया। जिला मंत्री कुलदीप सैनी ने कहा कि केरल में गो हत्या प्रतिबंध के के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सार्वजनिक रूप से गाय के बछड़े की निर्मम हत्या कर लोकतांत्रिक एवं धार्मिक भावनाओं का अपमान किया है। कांग्रेस की ओर से लोकतंत्र का काला अध्याय लिखने की विहिप कड़े शब्दों में निंदा करता है। कहा कि कांग्रेसियों का यह चेहरा हिन्दू विरोधी है, जिसे किसी भी सूरत मे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इस मौके पर जिला अध्यक्ष विहिप शिव प्रसाद पुरोहित, एके अवस्थी, बबलू पाल, रविन्द्र पाल, कपिल त्यागी, अंकित, पंकज, योगेन्द्र, दीपक, अमित चौरसिया, अमन रोहिला, उर्मिला शर्मा, विनोद कश्यप, जर्नादन जोशी, अमित गुप्ता, दिनेश कौशिक, देवेन्द्र चावला, दिव्यांश, विनय सैनी, सर्वेश राठौर, जगत सैनी, ब्रहम सिंह, सोनू आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें