ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरअस्पताल रोड पर डेढ़ घंटे जाम में फंसे रहे वाहन

अस्पताल रोड पर डेढ़ घंटे जाम में फंसे रहे वाहन

नगर क्षेत्र के अस्पताल रोड पर हर दिन लगने वाले जाम से स्थानीय लोगों के साथ ही व्यापारियों को भी दिक्कतें झेलनी पड़ रही...

अस्पताल रोड पर डेढ़ घंटे जाम में फंसे रहे वाहन
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरWed, 02 Sep 2020 11:51 PM
ऐप पर पढ़ें

विकासनगर अस्प्ताल रोड पर मंगलवार को जाम लगने से लोगों को परेशानी हुई। मार्ग पर करीब डेढ़ घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे। मार्ग पर शिक्षा विभाग का ब्लॉक स्तरीय कार्यालय के साथ ही सरकारी अस्पताल भी है। कई बार जाम में अस्पताल जाने वाली एंबुलेंस भी फंस जाती है।

अस्पताल रोड नगर क्षेत्र को आसपास के करीब एक दर्जन गांवों को जोड़ता है। इसके साथ ही इसी मार्ग से नगर के अंदरूनी बाजारों के लिए संपर्क मार्ग कटते हैं। लिहाजा यहां हर रोज वाहनों का भारी दबाव बना रहता है। नगर में पार्किंग की कोई भी व्यवस्था नहीं होने के कारण व्यापारियों के वाहन अस्पताल रोड के दोनों किनारों पर आड़े-तिरछे खड़े रहते हैं, जिससे अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। जाम लगने से करीब पांच सौ मीटर के इस मार्ग को पार करने में आधा घंटे से अधिक का समय लग जाता है। मंगलवार को सुबह दस बजे से साढ़े ग्यारह बजे तक इस मार्ग पर जाम में वाहन फंसे। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी बीएल आर्य ने बताया कि पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर नगर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए उचित कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें