ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरलॉकडाउन में घरों तक पहुंचाई वैष्णवी किट

लॉकडाउन में घरों तक पहुंचाई वैष्णवी किट

कोरोना से बचाव को बाल विकास परियोजना सहसपुर का घर-घर जागरूकता अभियान जारी है। इसी क्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नवजात बेटियों के लिए वैष्णवी किट भी उनके घरों तक पहुंचा रही...

लॉकडाउन में घरों तक पहुंचाई वैष्णवी किट
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरWed, 29 Apr 2020 03:23 PM
ऐप पर पढ़ें

कोरोना से बचाव को बाल विकास परियोजना सहसपुर का घर-घर जागरूकता अभियान जारी है। इसी क्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नवजात बेटियों के लिए वैष्णवी किट भी उनके घरों तक पहुंचा रही हैं। बुधवार सुबह परियोजना से जुड़ी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने परियोजना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में नवजात बालिकाओं की माताओं तक वैष्णवी किट पहुंचाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं की ओर से महिलाओं को मास्क भी प्रदान किये गये। साथ ही, उन्हें कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक भी किया। परियोजना अधिकारी देवेन्द्र थपलियाल ने बताया कि कोरोना से बचाव को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पूर्ण सुरक्षा और सोशल डिस्टेंस के बीच घर-घर जाकर ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जानकारी जुटाने के साथ उन्हें जागरूक भी कर रहे हैं। इसी क्रम में लॉकडाउन के मद्देनजर नवजात बेटियों की माताओं तक वैष्णवी किट भी उनके घरों तक ही पहुंचाई जा रही है। जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। टीम में सरोज बाला, रेखा देवी, संजीदा, मुमताज, लक्ष्मी, सायरा, ओमवती, सुनीता आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें