Vikasnagar News: बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा विकासनगर : उक्रांद
Vikasnagar News: उत्तराखंड क्रांति दल ने विकासनगर विधानसभा की समस्याओं और आगामी चुनाव की रणनीति पर युवाओं के साथ बैठक की। स्थानीय समस्याओं, विकास और रोजगार पर चर्चा हुई। अरविन्द तोमर ने स्थानीय संसाधनों और खनन कार्यों में मूल निवासियों को प्राथमिकता देने की मांग की। पार्टी चुनाव में स्थानीय मुद्दों को उठाने का संकल्प लिया।

Vikasnagar News: विकासनगर विधानसभा की समस्याओं और आगामी चुनाव की रणनीति को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने रविवार को बरोटीवाला लक्ष्मीपुर चौक पर युवाओं के साथ बैठक की। बैठक में विकासनगर विधानसभा क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं, क्षेत्र के विकास और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर गंभीर विचार-विमर्श हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए उत्तराखंड क्रांति दल कार्यकारी शहर अध्यक्ष एवं पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अरविन्द तोमर ने कहा कि विकासनगर विधानसभा क्षेत्र आज भी बुनियादी सुविधाओं, बदहाल सड़कों और युवाओं के रोजगार जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है। उन्होंने पुरजोर मांग उठाई कि क्षेत्र में होने वाले खनन कार्यों और स्थानीय संसाधनों में यहां के मूल निवासियों और स्थानीय लोगों को पहली प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में यूकेडी इन सभी स्थानीय मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी और युवाओं की ताकत के दम पर क्षेत्र में बदलाव लाएगी। ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ उनियाल ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव की तैयारियों को देखते हुए युवाओं को हर गांव और वार्ड में जाकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना होगा। हरबर्टपुर के शहर अध्यक्ष उत्तम मेहरा और शहर महामंत्री गौरव राणा ने संयुक्त रूप से कहा कि विकासनगर और हरबर्टपुर क्षेत्र की जनता मौजूदा राजनीतिक विकल्पों से निराश है और यूकेडी को एक मजबूत विकल्प के रूप में देख रही है। इस दौरान शोभित भारद्वाज, ललित पंत, अनिल बलूनी, राहुल रावत, तुषार शर्मा, प्राचल महेश्वरी, प्रेम सिंह, रवि पाल, गौरव राणा आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


