शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया जाए
-जूहा स्कूल शिक्षक संघ ने खंड शिक्षाधिकारी को सौंपा ज्ञापनपा ज्ञापन सेलाकुई, संवाददाता। उत्तराखंड जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की सहसपुर ब्लॉक इकाई ने अ

उत्तराखंड जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की सहसपुर ब्लॉक इकाई ने अपनी 13 सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को खंड शिक्षाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में साल 2010 से पूर्व कार्यरत शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग प्रमुख तौर पर उठाई गई। शिक्षकों ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को संबोधित 13 सूत्रीय मांग पत्र में त्रिस्तरीय कैडर लागू करने, जूनियर हाईस्कूल के 4600 ग्रेड वेतन प्राप्त शिक्षकों को एक अप्रैल 2009 से 17140 रुपये का वास्तविक लाभ देने की मांग भी की है। बताया गया कि जूनियर हाईस्कूल शिक्षकों को सेवा काल में कम से कम तीन पदोन्नति देने और सभी जूनियर हाईस्कूलों में अंग्रेजी विषय का पांचवां पद सृजित करना जरूरी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


