Hindi NewsUttarakhand NewsVikasnagar NewsUttarakhand Hydro Power Employees Protest Over Neglected Issues and Security Concerns
डाकपत्थर में ऊर्जा कर्मियों ने प्रबंधन के खिलाफ किया प्रदर्शन

डाकपत्थर में ऊर्जा कर्मियों ने प्रबंधन के खिलाफ किया प्रदर्शन

संक्षेप:

उत्तराखंड जल विद्युत निगम के कर्मचारियों ने डाकपत्थर परिसर में धरना दिया। कर्मचारियों ने समस्याओं के समाधान में लापरवाही और सुरक्षा व्यवस्था की कमी के खिलाफ आवाज उठाई। कॉलोनी में चोरी और आपराधिक...

Tue, 9 Sep 2025 08:58 PMNewswrap हिन्दुस्तान, विकासनगर
share Share
Follow Us on

उत्तराखंड जल विद्युत निगम के विभिन्न कर्मचारी संगठनों की मंडल इकाई ने मंगलवार को जल विद्युत उत्पादन मंडल डाकपत्थर परिसर में सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उनकी समस्याओं का लंबे समय से समाधान नहीं किया जा रहा है। इसको लेकर अधिकारी उदासीन रवैया अपना रहे हैं। कर्मचारियों ने कहा कि कॉलोनी में लगातार चोरी व अन्य आपराधिक घटनाएं हो रही हैं, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था नदारद है। अधिशासी निदेशक से लेकर उपमहाप्रबंधक स्तर तक कोई भी अधिकारी मुख्यालय पर रात्रि में उपलब्ध नहीं रहता। वहीं, कॉलोनी में बिना अनुमति मृदा परीक्षण व अन्य कार्य कर सड़कों को खोदने की शिकायत भी सामने आई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कर्मचारी संगठनों ने प्रबंधन पर समझौते का पालन नहीं करने और समस्याओं पर वार्ता से बचने का आरोप लगाया। साथ ही धन के दुरुपयोग का मुद्दा भी उठाया गया। वक्ताओं ने कहा कि छिबरो,इच्छाड़ी डैम, व्यासी और लखवाड़ परियोजनाओं जैसे भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में कर्मचारियों को बिना सुरक्षा इंतजाम के भेजा जा रहा है। प्रदर्शन करने वालो में महेंद्र चौहान, राजेश तिवारी, संजय राणा,गोपाल बिहारी, प्रेम प्रकाश, अरविंद बहुगुणा, दिनेश बिष्ट, अजय कुमार सिंह, पंकज नैथानी, विरेंद्र शर्मा, जागीर राणा, संजय सत्संगी, संदीप रवि, भगवान प्रसाद, दिग्विजय सिंह रावत, मनोज कांडपाल, सागर, अभिलाष यादव, रवि सकलानी, अजीत पवार, आनंद कुमार, भानु जोशी, पंकज सैनी, मनजीत सिंह तोमर, योगेश, गोविंद सजवान, वेदपाल आर्य, मनोज रावल, अनूप चौहान, विवेक कुमार, अमित भगाना शामिल रहे।