19 सूत्री मांगों को लेकर मोर्चा फिर मुखर,आंदोलन की चेतावनी

हिन्दुस्तान, विकासनगर
Follow us on Google News
share

विकासनगर,कार्यालय संवाददाता। उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को निरीक्षण भवन डाकपत्थर

19 सूत्री मांगों को लेकर मोर्चा फिर मुखर,आंदोलन की चेतावनी

उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा की बैठक मंगलवार को निरीक्षण भवन डाकपत्थर में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता इंजीनियर युद्धवीर सिंह तोमर ने की, जबकि संचालन संयोजक इंसारूल हक द्वारा किया गया। बैठक में कर्मचारी नेताओं ने कहा कि मोर्चा द्वारा पूर्व में स्थगित किए गए आंदोलन की समयावधि समाप्त होने के बावजूद प्रबंधन की ओर से न तो कोई वार्ता आयोजित की गई और न ही 19 सूत्रीय मांगों के समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम उठाया गया। बैठक में कुछ शरारती तत्वों द्वारा मोर्चा और विद्युत विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ बिना हस्ताक्षर वाली फर्जी शिकायतें भेजे जाने तथा प्रबंधन द्वारा बिना जांच उन्हें अग्रसारित किए जाने की भी कड़ी निंदा की गई।

मोर्चा की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि शीघ्र ही 19 सूत्रीय मांग पत्र पर आदेश जारी नहीं किए गए तो आंदोलन फिर से शुरू किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।