ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरगंगभेवा बावड़ी पर अखंड रामचरित्र मानस पाठ

गंगभेवा बावड़ी पर अखंड रामचरित्र मानस पाठ

बाबा बालक नाथ जी के अवतार पर्व पर गौतमाश्रम गंगभेवा बावड़ी स्थल पर श्री रामचरित्र मानस का अखंड पाठ किया गया। शुक्रवार सुबह बाबा बालकनाथ की प्रतिमा पूजन के बाद पाठ का समापन होगा। इसके बाद भक्तगण...

गंगभेवा बावड़ी पर अखंड रामचरित्र मानस पाठ
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरThu, 04 Apr 2019 06:06 PM
ऐप पर पढ़ें

विकासनगर। हमारे संवाददाताबाबा बालक नाथ जी के अवतार पर्व पर गौतमाश्रम गंगभेवा बावड़ी स्थल पर श्री रामचरित्र मानस का अखंड पाठ किया गया। शुक्रवार सुबह बाबा बालकनाथ की प्रतिमा पूजन के बाद पाठ का समापन होगा। इसके बाद भक्तगण भंडारे में प्रसाद ग्रहण करेंगे। अवतार पर्व के चलते गुरुवार सुबह से ही गंगभेवा बावड़ी स्थल पर माहौल भक्तिमय बना रहा। विशेष पूजा अर्चना के बाद स्वामी जयानंद भारती ने श्री रामचरित्र मानस के अखंड पाठ का शुभारम्भ किया। उन्होंने मौजूद श्रद्धालुओं को रामचरित्र मानस के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि रामचरित्र मानस के श्रवण मात्र से ही मनुष्य से जन्मोंजन्मांतर के पाप दूर हो जाते हैं। स्वामी जयानंद भारती ने बताया कि शुक्रवार सुबह बाबा बालकनाथ की विशेष पूजा अर्चना के साथ रामचरित्र मानस के अखंड पाठ का समापन होगा। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया है। इस मौके पर विजय कुमार वर्मा, दयाराम, नरेश बहुगुणा, सुंदरलाल, सतपाल, संजय, माला राम, कुलदीप आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें