डाकपत्थर पुनर्विकास योजना पर यूकेडी ने सवाल

Newswrap हिन्दुस्तान, विकासनगर
share

- कहा यह भविष्य से जुड़ा संवेदनशील मुद्दा, योजना पर स्पष्ट जबाब दे सरकार जबाब दे सरकार विकासनगर,कार्यालय संवाददाता। उत्तराखंड क्रांति दल ने डाकपत्थर

डाकपत्थर पुनर्विकास योजना पर यूकेडी ने  सवाल

उक्रांद नेताओं ने शनिवार को उत्तराखंड क्रांति दल ने डाकपत्थर पुनर्विकास योजना को लेकर सरकार की मंशा और प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पार्टी पदाधिकारियों ने इसे केवल विकास परियोजना नहीं, बल्कि हजारों लोगों के घर, रोजगार और भविष्य से जुड़ा संवेदनशील मुद्दा बताते हुए पारदर्शिता और जनहित में सरकार से स्पष्ट जवाब की मांग की। डाकपत्थर रोड स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए दल के मीडिया प्रभारी पछुवादून हरीश कुनियाल ने कहा कि बिना जनसहमति ऐसे प्रोजेक्ट को लागू करना जनहित के खिलाफ है। संगठन महामंत्री गणेश प्रसाद काला ने मास्टर प्लान का हवाला देते हुए बताया कि करीब 224 एकड़ सरकारी भूमि पर मॉडर्न सिटी विकसित करने की योजना है।

इसके तहत रेजिडेंशियल कॉलोनियां, बहुमंजिला भवन, कमर्शियल कॉम्प्लेक्स, ऑफिस, स्कूल, अस्पताल, होटल, पार्क और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किए जाने का प्रस्ताव है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।