ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरमांगों को लेकर यूजेवीएनएल संघर्ष समिति ने किया प्रदर्शन

मांगों को लेकर यूजेवीएनएल संघर्ष समिति ने किया प्रदर्शन

यूजेवीएनएल में बढते भ्रष्टाचार व कर्मचारियों की लंबित मांगों का निस्तारण न होने से कर्मचारी संगठनों में आक्रोश बढता जा रहा है। कर्मचारी संगठनों ने निगम प्रशासन पर कर्मचारियों की उपेक्षा करने व उनके...

मांगों को लेकर यूजेवीएनएल संघर्ष समिति ने किया प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरSun, 24 Nov 2019 04:53 PM
ऐप पर पढ़ें

यूजेवीएनएल में कर्मचारियों की लंबित मांगों का निस्तारण न होने से कर्मचारी संगठनों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। कर्मचारी संगठनों ने निगम प्रशासन पर कर्मचारियों की उपेक्षा करने और उनके हितों के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। कहा कि अब अधिक उपेक्षा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यूजेवीएनएल कर्मचारी संगठनों के संयुक्त संघर्ष समिति ने यूजेवीएनएल के ऊर्जा भवन स्थित महाप्रबंधक कार्यालय डाकपत्थर पर प्रदर्शन कर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यूजेवीएनएल कर्मचारियों के विभिन्न संगठनों के संयुक्त मोर्चा ने संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले ऊर्जा भवन महाप्रबंधक कार्यालय डाकपत्थर में एकत्रित होकर यूजेवीएनएल प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। संयुक्त संघर्ष समिति के कर्मचारियों ने ऊर्जा निगम प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारी संगठनों के नेताओं ने इस दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि शासन स्तर पर निगम के कर्मचारियों की लंबित मांगों पर कार्रवाई न होने पर भारी असंतोष व्याप्त है। यदि इसी तरह कर्मचारियों की उपेक्षा जारी रही तो निकट भविष्य में नई रणनीति तय कर आंदोलन किया जाएगा। विद्युत परियोजनाओं से इस वर्ष रिकॉर्ड उत्पादन के बाद भी पूर्व की भांति इंसेंटिव का भुगतान दीपावली पर नहीं किया गया। कर्मचारियों की पुरानी एसीपी की व्यवस्था निदेशक मंडल से कई माह पूर्व पारित हो चुकी है। लेकिन उस पर कोई आदेश जारी नहीं किये गये। कर्मचारियों की विद्युत टैरिफ की सुविधा समाप्त कराने की साजिश की जा रही है। मुनाफे में डिविडेंड के रूप में शासन को पूर्व में ही एक करोड़ रुपये भुगतान दिया जा चुका है। लेकिन कर्मचारियों को अभी तक जायज इंसेंटिव भुगतान नहीं किया गया है। कर्मचारी नेताओं ने निगम में बढ़ रहे भ्रष्टाचार व प्रबंधन की तानाशाही की कड़ी आलोचना की। कर्मचारी संगठनों ने सोमवार को महाप्रबंधक यमुना वैली के कार्यालय पर गेट मिटिंग का ऐलान किया है। सभा की अध्यक्षता इंजीनियर संदीप राठौर तथा संचालन इंजीनियर सुशील टम्टा ने किया। सभा में हाइड्रो इलेक्ट्रिक एंप्लाइज यूनियन के पोषकांत शर्मा, नौशाद आलम, संजय सत्संगी, संजय राणा ,अरुण गौड़ राजेश चौहान, ऊर्जा कामगार से जितेंद्र यादव, संजीव , बिजली कर्मचारी संघ से सूरत सिंह, कामवीर, विद्युत डिप्लोमा एसोसिएशन से लइक अहमद, अरुण कुमार, सुशील, ममता, नीरज तिवारी, पावर जूनियर इंजीनियर एसोसिएशन से धाम सिंह नेगी, आरक्षित ऊर्जा एसोसिएशन से छत्रपाल सिंह ,रामचंद्र, अभियंता संघ से संदीप राठौर ने सभा को संबोधित किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें