ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरपहाड़ी से गिरने से दो लोग गंभीर घायल

पहाड़ी से गिरने से दो लोग गंभीर घायल

साहिया क्वानू मार्ग पर दो लोग नराया गांव पैदल जा रहे थे। फेडूलानी के पास पहाड़ी पर दोनों लोगों के पैर फिसल जाने से दोनों लोग गहरी खाई में गिर गये। जिससे दोनों को गंभीर चोटें आयी। स्थानीय लोगों ने...

पहाड़ी से गिरने से दो लोग गंभीर घायल
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरWed, 13 Nov 2019 05:25 PM
ऐप पर पढ़ें

साहिया। हमारे संवाददातासाहिया क्वानू मार्ग पर बुधवार सुबह दस बजे नंदा वर्मा पुत्र सेरू निवासी नराया तहसील चकराता अपने रिश्तेदार वीरेंद्र सिंह पुत्र सीताराम निवासी डोडा जिला मुजफ्फरनगर यूपी के साथ नराया गांव जा रहे थे। तभी फेडोलानी के पास पहाड़ी पर दोनों के पैर फिसल जाने से दोनों गहरी खाई में जा गिरे। स्थानीय लोगों को जब जानकारी मिली तो तुरंत मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को खाई से निकालकर 108 सेवा से सीएचसी साहिया पहुंचाया। जहां दोनों की मरहम पट्टी की गयी। दोनों को गंभीर चोटें होने के कारण हायर सेंटर देहरादून के लिए रेफर किया गया है। रेस्क्यू अभियान चलाने वाले ग्रामीणों में भगत सिंह, सुंदरराम, नरेंद्र सिंह, कुंवर सिंह, दलीप वर्मा, कुमदास आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें