Vikasnagar News: पॉलीहाउस से बढ़ेगी किसानों की आमदनी:हुकुम

हिन्दुस्तान, विकासनगर
Follow us on Google News
share

Vikasnagar News: ग्राम सभा बनियाना-क्वासी में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें किसानों को बेमौसमी सब्जी उत्पादन, कीटों और रोगों की पहचान तथा नियंत्रण की जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने पॉलीहाउस की स्थापना से आमदनी बढ़ाने की तकनीक साझा की और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में भी बताया।

Vikasnagar News: पॉलीहाउस से बढ़ेगी किसानों की आमदनी:हुकुम

Vikasnagar News: ग्राम सभा बनियाना-क्वासी में कैंट प्लान योजना के अंतर्गत मंगलवार को एक दिवसीय बेमौसमी सब्जी उत्पादन, भंडारण एवं प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान किसानों को बेमौसमी सब्जी उत्पादन की तकनीक, फसल में लगने वाले कीट एवं रोगों की पहचान तथा उनके नियंत्रण और उपचार की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में उद्यान सचल दल केंद्र चकराता के प्रभारी प्रशिक्षक हुकम लाल नाथ ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि पॉलीहाउस के माध्यम से बेमौसमी सब्जियों का उत्पादन कर किसान अपनी आमदनी में वृद्धि कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि नाबार्ड योजना के अंतर्गत 80 प्रतिशत राज्य सहायता पर पॉलीहाउस स्थापित किए जा सकते हैं।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में एमएच खान, प्रभारी अमर शहीद केसरी चंद राजकीय उद्यान नगऊ, चकराता ने किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के संबंध में भी विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में वन विभाग से कपिल चौहान, वन बीट अधिकारी और वीरेंद्र सिंह भंडारी, वन दरोगा, ग्राम प्रधान थणता वीरेंद्र सिंह सहित संजय चौहान, पुरण सिंह, केशर सिंह, चंदन राणा, अनील चौहान, सबल सिंह, संजू समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं किसान मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़विकासनगरVikasnagar News: पॉलीहाउस से बढ़ेगी किसानों की आमदनी:हुकुम