Vikasnagar News: छात्र-छात्राओं को नशा मुक्त समाज बनाने की शपथ दिलाई
Vikasnagar News: अंबाड़ी स्थित प्रगति शिक्षा मंदिर जूनियर हाई स्कूल में यातायात नियमों, नशा मुक्ति और बच्चों के कानूनी अधिकारों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में छात्रों ने नशा मुक्त समाज की शपथ ली। दरोगा रूबी मौर्य ने सड़क सुरक्षा के नियमों और नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी।

Vikasnagar News: अंबाड़ी स्थित प्रगति शिक्षा मंदिर जूनियर हाई स्कूल में शुक्रवार को यातायात नियमों, नशा मुक्ति तथा बच्चों के कानूनी अधिकारों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को नशा मुक्त समाज बनाने की शपथ दिलाई गई। दरोगा रूबी मौर्य ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि सड़क पर थोड़ी सी सावधानी कई अनमोल जीवन बचा सकती है। उन्होंने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने तथा यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया। कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि उसके परिवार, समाज और भविष्य को भी प्रभावित करता है।
उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई तथा सभी से अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा संबंधी प्रावधानों तथा किसी भी आपात या विपरीत परिस्थिति में पुलिस से सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी। विद्यार्थियों से निर्भीक होकर अपनी समस्याएं साझा करने और आवश्यकता पड़ने पर पुलिस प्रशासन से संपर्क करने की अपील की। मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्य सोनम माथुर, सुनीता देवी, सुमित्रा तोमर, नवीन जोशी, प्रीति नेगी, निशा सिंह, रानी चंदेल, सपना वर्मा, सुमन रानी, अंकिता तोमर, मनीषा खन्ना, मंजू देवी, मनीषा वर्मा आदि मौजूद रहे।


