Vikasnagar News: संसोधित : डाकपत्थर इंटर कॉलेज से एलईडी ले उड़ा चोर

हिन्दुस्तान, विकासनगर
Follow us on Google News
share

Vikasnagar News: राजकीय इंटर कॉलेज डाकपत्थर में चोरी की वारदात हुई, जिसमें चोर ने स्मार्ट एलईडी चुराई। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। पुलिस ने चोर को पकड़कर stolen एलईडी बरामद कर ली है। प्रधानाचार्य पूजा आनंद ने बताया कि यह LED शिक्षा सामग्री के लिए दी गई थी।

Vikasnagar News: संसोधित : डाकपत्थर इंटर कॉलेज से एलईडी ले उड़ा चोर

Vikasnagar News: राजकीय इंटर कॉलेज डाकपत्थर से चोर स्मार्ट एलईडी ले उड़ा। चोरी घटना पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि पुलिस ने चोर को पकड़कर एलईडी बरामद कर ली है। प्रधानाचार्य पूजा आनंद ने बताया कि विद्यालय में स्मार्ट कक्षाओ के संचालन के लिए जिलाधिकारी की ओर से एलईडी दिया गया था, जिसमें शिक्षण सामग्री भी अपलोड की गई थी। शुक्रवार देर रात चोर विद्यालय परिसर में घुसा और सीसीटीवी कैमरों के कनेक्शन काट डाले। रात ही चोर ने ताला तोड़कर एलईडी निकाल ली थी, लेकिन रात के अंधेरे वो ले नहीं गया।

शनिवार स्कूल खुलने से पहले चोर दुबारा स्कूल परिसर में घुसा और एलईडी उठाकर ले गया। चोर के एलईडी ले जाते हुए स्कूल परिसर से बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। प्रधानाचार्य ने कहा कि स्कूल परिसर की चाहरदीवारी छोटी है, जिसे फांदकर अक्सर असामाजिक तत्व परिसर में घुसते रहते हैं। उधर, डाकपत्थर चौकी इंचार्ज सत्येंद्र ने बताया कि चोर को पकड़ कर एलईडी बरामद कर ली गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttarakhand NewsVikasnagar NewsVikasnagar News: संसोधित : डाकपत्थर इंटर कॉलेज से एलईडी ले उड़ा चोर