ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरशीशमबाड़ा प्लांट के खिलाफ अनशनकारी के स्वास्थ्य में लगातार गिरावट, स्थानीय लोगों में आक्रोश

शीशमबाड़ा प्लांट के खिलाफ अनशनकारी के स्वास्थ्य में लगातार गिरावट, स्थानीय लोगों में आक्रोश

शीशमबाड़ा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के खिलाफ आमरण अनशन पांचवें दिन भी जारी रहा। अनशन पर बैठे सतपाल धानियां पांचवें दिन भी भूख हड़ताल पर डटे हैं। हालांकि धानियां के स्वास्थ्य में लगातार गिरावट आ...

शीशमबाड़ा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के खिलाफ आमरण अनशन पांचवें दिन भी जारी रहा। अनशन पर बैठे सतपाल धानियां पांचवें दिन भी भूख हड़ताल पर डटे हैं। हालांकि धानियां के स्वास्थ्य में लगातार गिरावट आ...
1/ 2शीशमबाड़ा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के खिलाफ आमरण अनशन पांचवें दिन भी जारी रहा। अनशन पर बैठे सतपाल धानियां पांचवें दिन भी भूख हड़ताल पर डटे हैं। हालांकि धानियां के स्वास्थ्य में लगातार गिरावट आ...
शीशमबाड़ा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के खिलाफ आमरण अनशन पांचवें दिन भी जारी रहा। अनशन पर बैठे सतपाल धानियां पांचवें दिन भी भूख हड़ताल पर डटे हैं। हालांकि धानियां के स्वास्थ्य में लगातार गिरावट आ...
2/ 2शीशमबाड़ा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के खिलाफ आमरण अनशन पांचवें दिन भी जारी रहा। अनशन पर बैठे सतपाल धानियां पांचवें दिन भी भूख हड़ताल पर डटे हैं। हालांकि धानियां के स्वास्थ्य में लगातार गिरावट आ...
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरFri, 11 Oct 2019 05:24 PM
ऐप पर पढ़ें

शीशमबाड़ा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के खिलाफ आमरण अनशन जारी रहा है। अनशन पर बैठे सतपाल धानियां पांचवें दिन भी भूख हड़ताल पर रहे। हालांकि धानियां के स्वास्थ्य में लगातार गिरावट आ रही है। लेकिन शासन प्रशासन ने आंदोलन की अब तक कोई सुध नहीं ली है। इससे स्थानीय लोगों में शासन प्रशासन की उपेक्षा को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। अनशन स्थल पर दो लोगों ने भूख हड़ताल के समर्थन में क्रमिक अनशन किया। जबकि ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।शीशमबाड़ा प्लांट से निकल रही दुर्गंध को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। प्लांट के खिलाफ पिछले चार दिनों से सतपाल धानियां भूख हड़ताल पर हैं। भूख हड़ताल के चलते धानियां का वजन घटने के साथ साथ चिकित्सक शरीर में पहले ही पानी की कमी बता चुके हैं। धानियां के स्वास्थ्य में लगातार गिरावट आ रही है। अब तक शासन प्रशासन ने आंदोलन की सुध नहीं ली है। अनशनकारी धानियां के समर्थन में नीरज तिवारी व रविंद्र भट्ट ने क्रमिक अनशन किया। उधर, ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने कहा कि प्लांट के कारण क्षेत्र में लोग पलायन को मजबूर हैं। कहा कि अपनी कमाई लगाकर लोगों ने क्षेत्र में मकान व व्यवसाय शुरू किया। लेकिन शीशमबाड़ा प्लांट के कारण अब सेलाकुई व उसके आसपास के दो दर्जन से अधिक गांवों में लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। इससे उन्हें अपने घरों को औने पौने दामों पर बेचकर पलायन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। कहा कि प्लांट को तत्काल बंद नहीं किया जाता है तो आंदोलन को व्यापक रूप दिया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में रितु ठाकुर, अरविंद शर्मा, रोमीराम जायसवाल, भगतसिंह राठौर, मेहरुना, अनीता डंगावाल, किशन, रेणू देवी, कमला नेगी, कल्पना, सरिता, सपना शर्मा, वेद प्रकाश, आशा रावत, सुरेंद्र सिंह गुसांई, सीएम जोशी, अशोक नेगी, आयशा रावत, जीतसिंह राठौर आदि शामिल रहे। मार्ग पर लगाए फूलों के गमलेसेलाकुई। शीशमबाड़ा आंदोलन स्थल पर लोगों ने शीशमबाड़ा जाने वाले मार्ग पर तिरंगे झंडे फहराकर वहां फूलों के गमले लगाए। कहा कि प्लांट की जगह अंबेडकर पार्क बनाया जाए और रास्ते का नाम अंबेडकर मार्ग रखा जाए। इस मौके पर मौजूद लोगों ने चित्रकला प्रदर्शनी भी लगाई। जिसमें पेंटिंग आदि की गयी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें